IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरे मुकाबले में फिर दिखेगी विकटों का झड़ियां या बल्लेबाज करेंगे पलटवार, जानें गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 1st, 2022
IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरे मुकाबले में फिर दिखेगी विकटों का झड़ियां या बल्लेबाज करेंगे पलटवार, जानें गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम साऊथ अफ्रीकाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी (GUWAHATI) के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (BARASPARA STADIUM) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से लीड ली थी।

भारत यह दूसरा मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी वहीं साऊथ अफ्रीकी टीम वापसी की ओर जाना चाहेगी। इस मैच में पिच अपना बड़ा रोल अदा करने वाली हैं। आइए आपको भारत बनाम साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले की पिच रिपोर्ट बताते हैं-

भारत बनाम साऊथ अफ्रीका गुवाहाटी पिच रिपोर्ट

साऊथ अफ्रीका की टीम ने आज तक कभी भी भारत से भारत में ही कोई टी20 सीरीज नहीं हारी हैं। इसलिए यह दूसरा मैच काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। देखना दिलचस्प होगा कि साऊथ अफ्रीका वापसी कर झंडा गाड़ेगी या फिर भारत इतिहास को बदलेगी।गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में केवल 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें से केवल एक पुरुषों का खेल है।

सिर्फ एक टी20 मैच जो साल 2017 में खेला गया था। जब ऑस्ट्रेलिया ने कम स्कोर वाले खेल में भारत को हराया था। बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम एक गेंदबाजी के अनुकूल सतह है। जहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। बल्लेबाजों को यहां जाने में मुश्किल होती है और इस स्थल पर ज्यादा स्कोर वाले खेल नहीं देखे जाते हैं। वास्तव में, यहां T20I में अब तक का उच्चतम कुल रिकॉर्ड 160 है।

भारत बनाम साऊथ अफ्रीका में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना और गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा इस्तेमाल करना समझदारी होगी। पिच आमतौर पर दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए तुलनात्मक रूप से आसान हो जाती है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में लगभग 160 का कुल एक प्रतिस्पर्धी कुल होगा।

भारत और साऊथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपका चाहर।

साऊथ अफ्रीकी टीमः टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रील रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टियन स्टब्स, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और तबरेज़ शम्सी।

Tags: टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version