भारत और साऊथ अफ्रीका के दूसरे वनडे मैचों में पार होगा 400 का आंकड़ा, जानें पिच रिपोर्ट

IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच में आग की तरह बरसेंगे रन?, जानें क्या कहती हैं रांची की पिच रिपोर्ट

IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच में आग की तरह बरसेंगे रन?, जानें क्या कहती हैं रांची की पिच रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीकाः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले मैच में साऊथ अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। भारत को सीरीज पर अपना दावा कायम करने के लिए दूसरा मैच जीतना बेहद जरूरी हैं। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर को जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची (JSCA STADIUM RANCHI)  में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

यह सीरीज सिर्फ जीत के मायने से ही नहीं बल्कि आईसीसी वनडे पाइंट्स टेबल (ICC ODI POINTS TABLE) में आगे बढ़ने के लिए भी हैं। इस वक्त साऊथ अफ्रीका की हालत पाइंट्स टेबल में खराब हैं। पिछले मैच में जीत से अफ्रीकी टीम को 10 पाइंट्स मिले थे। अब आने वाले मैच को जीतकर टीम और 10 पाइंट कमाना चाहेगी।

भारत की भी सीरीज और मैच जीतकर वनडे पाइंट्स टेबल में टॉप पर रहना चाहेगी।  इस मैच में पिच की भूमिका अहम रहने वाली हैं। आइए जानते हैं भारत और साऊथ अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच में रांची की पिच का हाल कैसा रहेगा-

भारत और साऊथ अफ्रीका रांची पिच रिपोर्ट-

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रांची में खेला जाने वाला हैं। अफ्रीकी टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने का सोच रही होगी। लेकिन भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला बहुत करीब से हारा हैं। ऐसे में भारत शानदार वापसी करती हुई नजर आएगी। रांची के JSCA स्टेडियम में मार्च 2019 में आखिरी एकदिवसीय मैच की मेजबानी हुई थी।

भारत ने इस स्टेडियम में 5 मैच खेले हैं जिसमें से भारत ने सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं। रांची की पिच पिछले कुछ वर्षों में बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल रही है। इस स्थान पर चार एकदिवसीय मैचों के दौरान औसत पहली पारी का स्कोर 253.5 रन रहा है। गेंदबाजों के लिए, अर्ध-नई गेंद के साथ स्पिनरों के तुरंत खेल में आने की संभावना है, क्योंकि पिच उनके लिए पकड़ और मोड़ लेगी।

जैसा की हमने पहले वनडे मैच में लखनऊ में देखा था। सीमर गेंदबाजों को यहां कम मौके मिलते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर रांची की पिचें बल्लेबाजों के लिए पूरी तरह अनूकूल रहने वाली हैं। यहां हमें पहली पारी और दूसरी पारी दोनों में ही बल्लेबाजों का चौका-छक्का और 300 रनों का पहाड़ दिखने वाला हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करती नजर आएगी।

भारत और साऊथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशन किशन, रजत पाटिदार, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद।

साऊथ अफ्रीका टीमः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डेविड मलान, टेम्बा बवुमा, ऐडम मॉर्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाड़ा, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नॉर्टजे।

Exit mobile version