IND vs SA 1st T20: तेम्बा बावुमा ने इन दो खिलाड़ियों को दिया शानदार जीत का सारा श्रेय, ईशान किशन की भी की तारीफ़

By Akash Ranjan On June 10th, 2022
IND vs SA 1st T20: तेम्बा बावुमा ने इन दो खिलाड़ियों को दिया शानदार जीत का सारा श्रेय, ईशान किशन की भी की तारीफ़

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहला टी20 आज खेला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) आमने-सामने थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकट के नुकसान पर 211 रन बनाये थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20वें ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज़ कर लिया।

रसी वन डर डूसेन और डेविड मिलर ने दिलाई जीत

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से रसी वन डर डूसेन (Rassie van der Dussen) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रसी 46 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, इस मैच डेविड मिलर (David Miller) ने भी दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मिलर के बल्ले से यह अर्धशतक उस समय निकला जब अफ़्रीकी टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मिलर इस मैच में 31 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) सस्ते में आउट हो गए। हालाँकि, ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) की 13 गेंदों में 29 रनों की पारी ने हर्षल पटेल (Harshal Patel) द्वारा आउट होने से पहले घर वापस ला दिया। क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 22 रन पर आउट किया।

शानदार जीत पर क्या बोले तेम्बा बावुमा ?

भारत के ख़िलाफ़ 5 मैचों की टी 20 सीरीज का पहले मुकाबला जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने बताया कि बल्लेबाज़ों का मैच था। टीम इंडिया के ईशान किशन ने उनके गेंदबाज़ो को दबाव में रखा। मैच के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि,

“हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं। हमें उम्मीद थी कि जैसे-जैसे रात होगी, विकेट बल्लेबाज़ी के लिए मुफ़ीद होती चली जाएगी। ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हम सुधार कर सकते हैं। मुझे लगता है कि ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की, उन्होंने उसे आसान बना दिया। उन्होंने हमारे स्पिनरों को दबाव में रखा। यह एक उम्दा बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन था। डेविड ने अपने फ़ॉर्म को आगे बढ़ाया, जिसे रसी ने सपोर्ट किया।”

Tags: तेम्बा बावुमा, भारतीय क्रिकेट टीम, साउथ अफ्रीका,