IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब, कहां और कैसे देख पाएंगे, जाने इसकी पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On June 12th, 2022
IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब, कहां और कैसे देख पाएंगे, जाने इसकी पूरी जानकारी

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में इंडिया को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम को मजबूत वापसी की जरूरत हैं। दूसरे टी-20 मैच को आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे इसकी जानकारी आपको बताते हैं-

दूसरे टी-20 में भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच देखने को मिलेगी करारी जंग

इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को हुआ था। जिसमें भारत को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने अच्छी बल्लेबाजी कर 212 रनों का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को दिया था। लेकिन गेंदबाजी करते हुए भारत मेजबान टीम के ऊपर दबाव बनाने में असफल रही। रेसी वन डर डुसेन के 75 और डेविड मिलर के 64 रनों की मदद से टीम ने आसानी से 212 रनों का पीछा कर लिया था।

दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत हार का पूरा बदला लेती दिखेगी। भारत को अपनी डेथ गेंदबाजी में काम करना होगा। बल्लेबाजी तो शानदार हुई हैं। लेकिन अगले मैच में इसे बरकरार रखने की जरूरत है। कप्तान ऋषभ पंत को ऊपर गेंदबाजों को सही क्रम में चलाने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। देखना दिलचस्प होगी कि साऊथ अफ्रीका अपना फॉर्म बरकरार रखेगी या फिर इंडिया बाजी पलटेगी।

कब और कहां होगा टीम इंडिया बनाम साऊथ अफ्रीका का मैच

इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 10 जून 2022 को कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा।

यहां देख सकेंगे इंडिया और साऊथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

टीम इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों स्टार स्पोर्ट्स-1, स्टार स्पोर्ट्स-1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स-3 पर देख सकते हैं। आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री टू ऐयर चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version