IND vs RSA: ऋषभ पंत ने इन खिलाड़ियो को ठहराया शर्मनाक हार का जिम्मेदार, बताया कहाँ पीछे छूट गई उनकी टीम

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की भारतीय टीम (INDIA और टेम्बा बवुमा की साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM) में शाम 7ः00 बजे से खेला गया। साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते टीम इंडिया ने ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के 76 रन के विस्फोटक बल्लेबाजी के मदद से दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया हैं।
लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी साऊथ अफ्रीका को शुरूआती झटके लगे। लेकिन वो उससे उबर भी गए। रसी वन डर डुसेन के 75 और डेविड मिलर के 64 नाबाद पारियों से साऊथ अफ्रीका ने आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। साऊथ अफ्रीका पहला टी-20 मुकाबला 7 विकटों से जीत गई। डेविड मिलर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
साऊथ अफ्रीका से हार के बाद ऋषभ पंत बोले
ऋषभ पंत की टीम भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा कर दिया था। जिसे देखकर लगा की विरोधी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकतै हैं। लेकिन डेविड मिलर की बल्लेबाजी ने सब आसान कर दिया। और भारत 7 विकटों से मैच हार गयी। हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” मुझे लगता है कि हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त था लेकिन हमारे निष्पादन के साथ बंद थे, लेकिन विपक्ष को श्रेय दिया। हमने सोचा कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो धीमी गति से काम कर रहा था लेकिन दूसरी पारी में यह आसान हो गया।”
विश्व रिकॉर्ड बनाने से रह गई भारत पीछे
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया का मैच आज ऐतिहासिक था। इतिहास रचने के लिए ऋषभ पंत की टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका था। इस सीरीज में पहला मैच जीतकर टीम इंडिया टी-20 अंतराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाती। लेकिन भारत आज का मुकाबला साऊथ अफ्रीका से हार गई और लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई। अफगानिस्तान और रोमानिया ने अभी तक लगातार 12 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। अभी भारतीय टीम इस वक्त 12 जीत के साथ है।
Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बवुमा, डेविड मिलर, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,