IND vs RSA: ऋषभ पंत ने इन 2 गेंदबाजों को ठहराया लगातार 2 हार का जिम्मेदार, अगले मैच को लेकर दिया बहुत बड़ा हिंट

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। ऋषभ पंत की टीम भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को दिया। हेनरिच क्लासेन (HEINRICH KLASSEN) के 81 रनों की मदद से साऊथ अफ्रीका ने आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। साऊथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया को 4 विकेट से मात दे दी हैं।
चीज़ें हमारे लिए बिल्कुल भी सहीं नहीं रही हैं- ऋषभ पंत
साऊथ अफ्रीका से दूसरे टी-20 मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार की सबसे बड़ी वजह ऋषभ पंत की कप्तानी को बताया जा रहा हैं। हार के बाद भारत के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” मुझे लगता है कि बल्लेबाजी, हम 10-15 रन कम थे। भुवी और अन्य सभी तेज गेंदबाजों ने हालांकि बहुत अच्छी गेंदबाजी की। दूसरे हाफ में हम कम थे और चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही। गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन 10-11 ओवर के बाद हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और यहीं से खेल बदल गया।”
“हम हालांकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के रूप में समान चीजें करने जा रहे थे। स्पिनरों को खेल में बेहतर तरीके से आना होगा। पिछले तीन मैच हम जीतना चाहेंगे।”
ऋषभ पंत की कप्तानी बनी हार का कारण
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज मे ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को कप्तानी सौंपी गई हैं। लेकिन पिछले मैच की तरह भी इस मैच में अपनी कप्तानी में गलतियां कर दी हैं। जिससे क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा गुस्से में हैं। ऋषभ पंत एक कप्तान के तौर पर फैसले ले पाने में असफल साबित हुए हैं।
भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन उनको ऋषभ पंत ने बाद के लिए बचाकर रखा जबकि वो बीच में आकर मैच पलटते दिख सकते थे। गेंदबाजों को सही क्रम में चलाना ये काम कर पाने में ऋषभ नाकामयाब साबित हुए और उनकी खराब कप्तानी टीम के मैच हारने का कारण बनी हैं।
Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,