ऋतुराज़ गायकवाड़ और ईशान किशन टीम के लिए मैच ओपनिंग करते दिखाई देगें। ऋतुराज और ईशान ने पिछले मैच में इंडिया को अच्छी शुरूआत दी थी। तीन नंबर में श्रेयस अय्यर नजर आएंगे, 4 नंबर पर ऋषभ पंत और पांच नंबर हार्दिक पंड्या अपना दम दिखाते दिखेंगे। हार्दिक और ऋषभ दोनों ने ही पिछले मैच में टीम को एंकर करने वाली पारी खेली थी।
छठे नंबर पर दिनेश कार्तिक को पिछली प्लेइंग इलेवन की तरह शामिल रहेंगे। आईपीएल में शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर उन्होने फिनिशर की भूमिका निभाई हैं। गेंदबाजी क्रम में रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और पहले टी-20 मैच में उमरान मलिक को डेब्यू नहीं मिला था। अब दूसरे टी-20 में भारतीय टीम में उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा। इन गेंदबाजों के साथ ही भारतीय टीम नजर आ सकती हैं।
ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
दूसरे टी-20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत ( कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
Tags: