IND vs RSA: टीम इंडिया में इस जांबाज़ खिलाड़ी का सेलेक्शन न करके सेलेक्टर्स ने कर दी बड़ी ग़लती, भुगतना पड़ सकता है अंजाम

By Akash Ranjan On June 4th, 2022
IND vs RSA: टीम इंडिया में इस जांबाज़ खिलाड़ी का सेलेक्शन न करके सेलेक्टर्स ने कर दी बड़ी ग़लती, भुगतना पड़ सकता है अंजाम

टीम इंडिया 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाला है। यह टी20 सीरीज 9 जून से लेकर 19 जून तक खेली जाएगी। इसी भारतीय टीम के सेलेक्शन में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, सेलेक्टर्स ने इस टी20 सीरीज के लिए एक खिलाड़ी को नहीं चुनकर हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है। इस खिलाड़ी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था।

टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी की खलेगी कमी

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मोहसिन खान (Mohsin Khan) की कमी खलेगी। मोहसिन खान लगभग 150 Kmph की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते हुए गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं। मोहसिन खान बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। मोहसिन खान की तेज गेंदबाजी में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान की झलक देखने को मिलती है।

टीम इंडिया के सेलेक्शन में हुई बड़ी चूक

आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से गदर काट देने वाले बाएं हाथ से इस तेज़ गेंदबाज़ मोहसिन खान को टीम इंडिया में नहीं चुनकर सेलेक्टर्स ने हर किसी को हैरत में डाल दिया, जबकि ये खिलाड़ी टीम इंडिया में इंट्री का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। मोहसिन खान ने IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

 

इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.93 का रही। मोहसिन खान (Mohsin Khan) का IPL में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट हासिल करना रहा है। टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाजों को चुना है, लेकिन मोहसिन खान को मौका नहीं दिया है।

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है:

लोकेश राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

Tags: IND vs RSA:, टीम इंडिया, मोहसिन खान,