IND vs RSA: केएल राहुल का खराब फॉर्म टीम के लिए बनी मुसीबत, साऊथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की सलामी जोड़ी

केएल राहुलः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) तीसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 30 अक्टूबर सुपर संडे को शाम 4ः30 बजे से खेलले हुए नजर आएगी। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला नीदलैंड्स से 56 रनों से जीता था वहीं साऊथ अफ्रीका ने भी अपना पिछला मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों से हराया था। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं, यहां से एक जीत पाइंट्स टेबल में दोनों टीमों को अच्छी स्थिति में रहेगी।
भारत के लिए यह मुकाबला अहम हैं पिछला टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए एक बुरे सपने की तरह था इस वर्ल्ड कप में दो मैच जीतकर भारत अच्छी स्थिति और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। साऊथ अफ्रीका के साथ भारत ने हाल ही में वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज खेली थी जिसे भारत ने जीता था भारत उस अनुभव को साथ लेकर भारत मैच में उतरते हुए नजर आएगी। भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी पिछले दोनों मैचों में कुछ खास साझेदारी नहीं बना पा रही हैं, आइए जानते हैं क्या इस मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी बदल जाएगी।
क्या केएल राहुल को छोड़नी पड़ेगी अपनी पोजिशिन
भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी पर हर किसी को नाज हैं लेकिन यह जोड़ी टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप होते हुए नजर आ रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड्स के खिलाफ भी दोनों बल्लेबाजों के बीच साझेदारी देखने को नहीं मिली। केएल राहुल नीदरलैंड्स के खिलाफ 9 रन बनाकर आऊट हो गए। रोहित शर्मा ने 53 रनों का पारी जरूर खेली।
अब केएल राहुल का बल्ले से खराब फॉर्म परेशान करने लायक हैं। टी20 वर्ल्ड कप में क्या बाकी बचे मैचों में केएल की जगह पर ऋषभ पंत या सूर्यकुमार यादव को ट्राई किया जाना चाहिए, वैसे देखा जाए तो वर्ल्ड कप बहुत बड़ा टूर्नामेंट हैं यहां पर टीम को ज्यादा बड़े बदलाव के साथ नहीं जाना चाहिए लेकिन अगर राहुल शानदार नजर नहीं आ रहे हैं तो टीम को बैकअप ओपनर की तरफ जाना चाहिए।
भारतीय टीम ने यही गलती कर दी। भारत के पास ईशान किशन जैसे ओपनर हैं लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव शायद ही दिखें लेकिन अगर केएल राहुल का फॉर्म ऐसा चलता रहा तो भारत के लिए परेशानी की बात हैं।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, रोहित शर्मा,