IND vs RSA, STAT PREVIEW: इस मैच में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, दिग्गज दिनेश कार्तिक ने बल्ले के साथ रच दिया इतिहास

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट में खेला गया. जिसमें टेम्बा बावुमा (TEMBA BAVUMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर से गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दक्षिण अफ्रीका नहीं कर पायी और 82 रनों से मैच हार गई. इस मैच में कुल 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं, तो वहीं दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक ने रच दिया इतिहास

IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच दिनेश कार्तिक ने बताया अपना मास्टर प्लान, 16 साल बाद अर्धशतक लगाने का श्रेय इनको दिया
1. भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका ने आपस में 19 मैच खेले हैं. जिसमें भारत ने 11 मैच जीते हैं तो वहीं अफ्रीका ने 8 मुकाबले अपने नाम किया है.
2. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया है.
3. टेम्बा बावुमा ने टी20 इंटरनेशनल में 50वां चौका लगाया है.

IND vs SA: भारत ने की सीरीज में दमदार वापसी साउथ अफ़्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान और दिनेश कार्तिक बने जीत के नायक
4. क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां कैच पकड़ा है.
5. अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं.
6. T20I में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका की रनों से सबसे बड़ी जीत
82 रन राजकोट 2022
48 रन विजाग 2022
37 रन डरबन 2007

7. T20I में SA के लिए सबसे कम स्कोर
87 बनाम भारत राजकोट 2022*
89 बनाम ऑस्ट्रेलिया जॉबबर्ग 2020
96 बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन 2020
98 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2018
8. दिनेश कार्तिक भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.
Tags: दिनेश कार्तिक, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,