IND vs RSA: 3 खिलाड़ी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए साबित होंगे मैच विनर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज (IND vs RSA) 9 जून से शुरू होने जा रही है। साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा के बाद अब बीसीसीआई (BCCI) ने भी टीम की घोषणा कर दी है। टीम का नाम आने के बाद अब दोनों टीमों के कप्तान अपनी टॉप प्लेइंग इलेवन बनाने के लिए मंथन कर रहे हैं।
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में इस बार कई युवा चेहरों के साथ घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉरमेंस कर रहे पूर्व खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। इस सबके पीछे लक्ष्य ये हैं भारतीय टीम कहीं से भी कमजोर न दिखे। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज (IND vs RSA) में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज के मैच विनर साबित हो सकते हैं।
1- युजवेंद्र चहल
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी फिरकी गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के लिए काल का ग्रास बन सकते हैं। घरेलू मैदान पर होने वाले (IND vs RSA) मैचों के कारण यह साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते दिख सकते हैं। आमतौर पर साउथ अफ्रीका व भारतीय पिचों व मैदानों में काफी अंतर हैं।
साउथ अफ्रीका की पिच तेज हैं जबकि भारतीय पिचे धीमी और स्विंग भरी हैं। इस कारण युजवेंद्र चहल काफी अहम हो सकते हैं। युजवेंद्र चहल मौजूदा समय में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आईपीएल में अब तक वो 14 मैचों में 26 विकेट ले चुके हैं। वैसे भी लेग साउथ अफ्रीका टीम की लेग स्पिन को बहुत बेहतर ढंग से नहीं खेल पाती है। ऐसे में उम्मीद है कि युजवेंद्र चहल मैच विनर साबित हो सकते हैं।
2- दिनेश कार्तिक
बीसीसीआई(BCCI) ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs RSA) दौरे के लिए जो टीम घोषित की है, उसमें पूर्व भारतीय विकेट कीपर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) का भी नाम शामिल है। वैसे तो टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी टीम में शामिल हैं लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि उनके खराब फॉर्म के चलते पहले दिनेश कार्तिक को ही मौका दिया जाएगा।
दिनेश कर्तिक एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। यह विपरीत परिस्थितयों में टीम के लिए क्रीज पर रूक कर बल्लेबाजी करने के अलावा फिनिशर की भूमिका को पूरी तरह से निभाने में सक्षम हैं। ऐसे में यह टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
3- अर्शदीप सिंह
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs RSA) के लिए जो भारतीय टीम घोषित हुई है उसमें एक नाम अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) का भी है। यह टीम के लिए एक बड़ा ईनाम है। अभी तक भारतीय टीम के पास बायें हाथ का कोई गेंदबाज नहीं था। शुरुआती ओवरों से लेकर अंत तक ओवरों में सभी दायें हाथ के गेंदबाज ही जिम्मेदारी संभालते थे।
इससे बल्लेबाजों को एक प्रकार की अधिकांश गेंद देखने को मिलती थी लेकिन इस बार अर्शदीप सिंह के आ जाने से शुरुआती ओवरों में जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) के साथ अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करेंगें तो बल्लेबाजों को दायें और बायें हाथ के दो अलग-अलग तरह की गेंदें खेलनी पड़ेंगी जो IND vs RSA की सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के परेशानी का सबब बनेंगी। आईपीएल 2002 (IPL 2022) में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की है।
Tags: अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल,