IND vs RSA 1st T20: डेविड मिलर के तूफ़ान में उड़ी टीम इंडिया, पहला टी20 मैच साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से किया अपने नाम

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहला टी20 आज खेला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) आमने-सामने थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकट के नुकसान पर 211 रन बनाये थे। जवाब में लक्ष का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20वें ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज़ कर लिया।
रस्सी वैन डेर डूसन और डेविड मिलर ने दिलाई जीत

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रस्सी वैन डेर डूसन (Rassie van der Dussen) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रस्सी 46 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं, इस मैच डेविड मिलर (David Miller) ने भी दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मिलर के बल्ले से यह अर्धशतक उस समय निकला जब अफ़्रीकी टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मिलर इस मैच में 31 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) सस्ते में आउट हो गए। हालाँकि, ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) की 13 गेंदों में 29 रनों की पारी ने हर्षल पटेल (Harshal Patel) द्वारा आउट होने से पहले घर वापस ला दिया। क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 22 रन पर आउट किया।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बयाना हाईएस्ट स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी निभाई। ऋतुराज 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ मिलकर भारत को 100 के पार पहुंचाया।

ईशान ने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। ईशान 48 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर 27 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उपकप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम इंडिया की पारी संभाली और स्कोर 200 के पार ले गए।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। यह भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में हाईएस्ट स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2018 में जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन बनाए थे।
Tags: IND vs SA 1st T20, टीम इंडिया, डेविड मिलर, साउथ अफ्रीका,