IND vs PAK: 10 दिनों बाद होने जा रहा है दोनों टीमों के बीच मैच, जानिए कैसा होगा मुकाबला

IND vs PAK: इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहा है. एक वक़्त हुआ करता था की, जब पाकिस्तान मैच हार जाया करता था तब टीवी वगेरा तोड़ दी जाती थी. इसी के साथ अब एशिया कप और वर्ल्ड कप का आगाज भी जल्दी ही होने वाला है. इन दोनों टीमों का मैच देखने के लिए फैंस बहुत उत्सुक हैं. अब एशिया कप और वर्ल्ड कप में एकबार फिर से दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं.
IND vs PAK का मैच होने वाला है बेहद खास, जानिए कहा-कहा क्या होगा
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच विश्व कप 2023 का एक मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वैसे तो वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप होने वाला है.
एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल को पाकिस्तान ने मानने से साफ़ इनकार कर दिया है. पाकिस्तान का कहना है की वो हाइब्रिड मॉडल नहीं मानता है. इसी के साथ बता दें की, भारत-पाक मैच (IND vs PAK) की वजह से अहमदाबाद में होटल के कमरों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं.
अहमदाबाद में होटल का बढ़ा दाम
अहमदाबाद में होटल का दाम भी बढ़ गया है.अहमदाबाद में होटल के कमरों के रेट एक लाख रुपए तक पहुंच गए हैं. वहीं इससे पहले 50 हजार रुपए तक बढ़े थे. भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा सुर्ख़ियों में छाया रहता है. ये मैच सबसे ज्यादा हॉट होने वाला है.
विश्व कप 2023 के कुल पांच मैच अहमदाबाद में खेले जाने हैं. भारत-पाक मैच के साथ-साथ फाइनल भी यहां खेला जाएगा. एडवांस में बुकिंग ज़बरदस्त तरीके से चल रही है. अब सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि उससे पहले भारत और पाकिस्तान की ए टीम श्रीलंका में आमने-सामने आने वाली हैं. 15 जुलाई को दोनों टीम भिड़ेगी.
Tags: पाकिस्तान भारत बनाम, वर्ल्ड कप 2023,
