IND vs PAK :”मैंने ऐसा शॉट ज़िन्दगी में 2-3 बार…” पाकिस्तान के मुँह से जीत छीनने के बाद विराट कोहली ने किया खुलासा, नहीं निकल रही थी आवाज

विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली है। जिसे कोई भी भारतीय समर्थक कभी नहीं भूल पाएगा। एक ऐसे मौके पर जब टीम इंडिया (TEAM INDIA) जीतने की उम्मीद पूरी तरह से खो चुकी थी। विराट ने अपने बल्ले से एक ऐसा जादू कर दिया। जिसका नतीजा टीम इंडिया की जीत में तब्दील हो गया है।
हर कोई विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की इस पारी के बाद स्तब्ध हो गया है। वहीं खुद विराट भी अपने इस प्रदर्शन से 7वें आसमान पर है। आइए जानते हैं, पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने के बाद किंग कोहली ने कुछ कहा।
IND vs PAK : विराट कोहली ने कही दिल की बात
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 31 रन के स्कोर पर अपने 4 बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इस दौरान केएल राहुल, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार समेत अक्षर पटेल बिना कुछ कमाल किए आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरु कर दिया। खासकर विराट ने 53 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत को हार से मुंह बाहर निकाला। अपनी पारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि,
“यह एक असली माहौल है, मेरे पास कोई शब्द नहीं है, पता नहीं कैसे हुआ। मैं वास्तव में शब्दों के लिए खो गया हूं। हार्दिक को विश्वास था कि अगर हम अंत तक बने रहे तो हम यह कर सकते हैं। जब शाहीन ने पवेलियन छोर से गेंदबाजी की, तभी हमने उसे नीचे लगाने का फैसला किया। हारिस उनके प्रमुख गेंदबाज हैं, और मैंने वे दो छक्के लगाए। जिससे हमारी गणना सही हो गई। नवाज के पास गेंदबाजी करने के लिए एक ओवर था, इसलिए अगर मैं हारिस पर दबाव बनाता तो वो पैनिक कर जाते। 28 से 8 तक रनों की दरकार 16 से 6 तक आ गई।”
“ये मेरी बेस्ट पारी है” – विराट कोहली
इसके साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली इस पारी को अपने करियर की बेस्ट पारी माना है, उन्होंने टी20 विश्वकप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज से भी बेहतर इस पारी को माना है। विराट ने मैच के बाद कहा,
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान भारत बनाम, विराट कोहली,“मैंने अपनी प्रवृत्ति पर कायम रहने की कोशिश की। पहला हाथ धीमी गेंद (एक ओवर लॉन्ग-ऑन) के पीछे था। यहां खड़े होकर मुझे ऐसा लग रहा है कि यह होना ही था। आज तक मोहाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। आज मैं इसे और अधिक गिनूंगा। हार्दिक मुझे लगतार प्रोत्साहित करता रहा। भीड़ अभूतपूर्व रही है। आप लोग (प्रशंसक) मेरा समर्थन करते रहे और मैं आपके समर्थन के लिए आभारी हूं।”
