IND vs PAK: “रोहित ने जान-बूझकर सिक्का दूर फेंका”, हार को पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान, अब टॉस को लेकर भारत पर लगाया बेईमानी का आरोप

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में बीते 23 अक्टूबर को भारत ने पाकिस्तान को जब से हराया है तब से पाकिस्तान इस हार को पचा नहीं पा रहा है। हार से शर्मसार पाकिस्तान कुछ ना कुछ बहाने और आरोप लगाना शुरू कर दिया है। भारत -पाक मैच में पाकिस्तान ने नो बॉल और फ्री हिट पर विवाद खड़ा कर दिया। अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आकिब जावेद (AKIB JAWED) और मोईन खान (MOEN KHAN) ने टॉस हारने को लेकर अजीब बयान दिया है जिसके बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। क्या है पूरा मामला, हम आपको समझाते हैं।
जावेद और मोइन खान ने टॉस को लेकर सवाल खड़े किए
मेलबर्न में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीता था। इस दौरान रोहित ने सिक्का थोड़ा दूर उछाला था। जिस पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी आकिब जावेद और मोइन खान ने टॉस को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए आकिब जावेद ने कहा कि,
“यार टॉस सिर्फ और सिर्फ रेफरी ने देखा था। जब रेफरी ने रोहित से टॉस के लिए कहा तब जैसे थ्रो नहीं मारते हैं बांउड्री से वैसे ही रोहित ने सिक्का उछाल दिया। वहां से वो सिक्का ही नहीं नजर आ सकता था तो कैसे पता चलेगा टॉस का कि हेड आया या टेल आया।”
आकिब जावेद ने आगे कहा,
“रेफरी साहब इसके बाद रोहित शर्मा के पास गए और उन्होंने उनसे कहा तुमने टॉस जीत लिया है। ये गंभीर मुद्दा है। आखिरकार कप्तान टॉस करने क्यों जाता है ताकि वो सिक्का फेंके और खुद देखे कि हेड है या टेल है। आप देखिएगा जरूर रोहित शर्मा के सामने कारपेट पड़ा हुआ था लेकिन उसने टॉस का सिक्का काफी दूर फेंका।”
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत पर दिया अजीबोगरीब बयान
इस मुद्दे पर साथी पाकिस्तानी खिलाड़ी मोइन खान ने कहा ,
”ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर सटीक टॉस जीतना कोई मायने नहीं रखता। हालांकि पाकिस्तान इस मैच में टॉस जीतना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”
जिस पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोइन खान का मानना था कि अगर बाबर आजम टॉस जीत जाते तो भारतीय टीम 140 रन भी नहीं बना पाती। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बेहद ही रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रकर्ष करके भारत दिलाया था।
यहां देखें पूरा वीडियो
https://www.facebook.com/watch/?v=824539935414167
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारत -पाक मैच,