रोहित शर्मा के इन 3 फैसलो के कारण भारतीय टीम टी20 विश्व कप में मिल रही है जीत, सेमीफाइनल की राह बन गई आसान

By Tanu Chaturvedi On October 29th, 2022
IND vs AUS: "हम उसे चुनौती देना चाहता था"- शमी के सफल ओवर का रोहित शर्मा ने खोल दिया राज़, भारत की जीत को लेकर भी कह दी बड़ी बात

भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में टीम इंडिया की शानदार पारी के कारण ही टीम को ये जीत हासिल हुई है। इसका श्रेय विराट कोहली के साथ ही टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी जाता है। बेशक विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी लेकिन उनकी पारी के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 3 बड़े फैसलों ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत की स्क्रिप्ट लिखी थी।

रोहित ने मैच जीतने के लिए टीम में तीन बड़े बदलाव किए थे, आइए आपको बताते हैं टीम में किए इन बदलावों के बारे में..

दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए अर्शदीप को भेजा

मैच के दौरान टीम में भुवणेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। पहला ओवर भुवणेश्वर से कराने के बाद दूसरा ही ओवर अर्शदीप सिंह के हाथों में सौंप दिया जो कि अपने करियर का पहला ही विश्वकप का मैच खेल रहे थे। लेकिन अर्शदीप ने अपनी शानदार गेंदबाजी से दो विकेट गिराए।

शमी को 13वे ओवर में दिया मौका

जब अहमद इफ्तिखार पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे, तब  भारतीय गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को नई गेंद के साथ मैदान में उतारा, उन्होंने बेहद घातक गेंदबाजी की। उन्होंने कई सालों से टीम इंडिया के लिए और आईपीएल में कर दिखाया है। इसके बाद उन्होंने अहमद को आउट कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन को किया प्लेइंग 11 में शामिल

कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन को बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाने के लिए अश्विन को प्लेइंग इलेवन में आने का मौका दिया। अश्विन ने आखिरी गेंद पर इतने शांत तरीके से चतुराई के साथ गेंद छोड़ने का फैसला लिया जो बहुत बड़ी बात है। अगर गेंद वाइड नहीं रहती तो भारत महज 1 रन से मुकाबला हार जाता। इसके बाद रन लेकर भारत को बड़ी जीत दिलाई।

 

Tags: अश्विन, टी20 वर्ल्ड कप, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version