IND vs PAK: भारत के मुँह से जीत छीनने वाले प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद नवाज़ ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैंने मन बना……..’

IND vs PAK: भारत के मुँह से जीत छीनने वाले मोहम्मद नवाज़ ने प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'मैंने मन बना लिया था....'

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जाने की राह आसान कर ली है। बीते रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) और मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz) की आतिशी पारी ने पाकिस्तान की झोली में जीत डाली। जिस वजह से मोहम्मद नवाज़ को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच मोहम्मद नवाज़ का बयान

प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) ने बताया कि वो चीजों को सरल रखते हैं। मन बना लिया था कि गेंद एरिया में आएगी तो शॉट जरूर मारेंगे। उन्होंने कहा कि,

”मैं चीजों को सरल रखना चाहता हूँ। लाइन और लेंथ जैसी बुनियादी चीजें। कोशिश रहती है कि बल्लेबाज के दिमाग में संदेह पैदा करूँ और एक या दो गेंद को टर्न कराऊँ।”

मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) ने कहा,

”बल्लेबाज़ी के दौरान मेरा यही प्लान था कि छोटी बाउंड्री को टारगेट कर के तेज़ी से रन बनाया जाए। मैंने मन बना लिया था कि मेरे एरिया में जो भी गेंद आएगी, मैं उस पर बड़े शॉट लगाऊंगा।”

IND vs PAK: ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 का आज दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam ) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की, और विराट कोहली की अर्धशतक की वजह से 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.5 में 182 रन बना कर मैच जीत लिया।