IND vs PAK: डेथ बोलिंग बनी भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या! बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद गेंदबाज़ लुटा रहे रन

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) सुपर 4 के रोमांचक मुकाबले में बाबर आजम की पाकिस्तान ने भारत (IND vs PAK) को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जाने की राह आसान कर ली है। बीते रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने 20वे ओवर में 182 रन बना कर मैच जीत लिया। वही, टीम इंडिया के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद मैच हारने के बाद टीम इंडिया की डेथ ओवर बोलिंग पर सवाल उठने लगे है।
डेथ ओवर बोलिंग बनी भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या

एशिया कप 2022 के शुरूआती मैच से ही भारतीय टीम की डेथ ओवर की गेंदबाजी ने परेशानी बढ़ाई हुई है। पहले मैच के बाद दूसरे मैच में होन्ग कोंग के खिलाफ भारत की डेथ ओवर बोलिंग की समस्या सबके सामने आ गई थी। लेकिन वक़्त रहते काम नहीं किया गया। एशिया कप 2022 के लिए जब टीम इंडिया (Team India) का चयन हुआ तभी से सवाल उठने लगे थे कि पूरे टीम में सिर्फ 3 तेज़ गेंदबाज़ ही क्यों लिया गया है, उसमे से भी दो अभी युवा है।
हालांकि इन दोनों युवा आवेश खान (Avesh Khan) और अर्शदीप सिंह (Arsh Deep Singh) ने आईपीएल (IPL) 2022 में अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाज़ा तोडा है। लेकिन बार बार मिलते मौके और ख़राब प्रदर्शन से अब वक़्त आ गया है कि चयनकर्ता टीम में युवा और अनुभवी दोनों का संतुलन बनाये रखे।
अर्शदीप डेथ ओवर में कमाल के गेंदबाज़ है लेकिन इन बड़े टूर्नामेंट्स का उन्हें प्रेशर नहीं पता। जिस वजह से उन्होंने अपना बेस्ट नहीं दिया। सिर्फ़ 3 तेज़ गेंदबाज़ और उसमे से भी एक की तबीयत ख़राब होने से टीम को कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा आज के मैच से साफ़ ज़ाहिर है।
IND vs PAK: ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 का आज दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam ) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की, और विराट कोहली की अर्धशतक की वजह से 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.5 में 182 रन बना कर मैच जीत लिया।
Tags: एशिया कप 2022, भारत और पाकिस्तान, भारतीय टीम,