भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 के रोमांचक मुकाबले में बाबर आजम की पाकिस्तान ने भारत (IND vs PAK) को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जाने की राह आसान कर ली है। बीते रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए भारत-पाक मुकाबले में मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) और मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz) की आतिशी पारी ने पाकिस्तान की झोली में जीत डाली।
वहीं, भारत के खिलाफ जीत का परचम लहराने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।
भारत के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले बाबर आजम?

दरअसल, भारत-पाक मुकाबले (IND vs PAK) में पाकिस्तान ने मैच के आखिरी में जीत हासिल की। एशिया कप के इतिहास में 10 साल बाद ऐसा हुआ जब पाकिस्तानी टीम ने भारत को हार का स्वाद चखाया। वहीं, जीत के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने अपनी योजना शेयर करते हुए कहा कि,
“हम कोशिश यही करते हैं कि चीज़ों को आसान रखा जाए। मेरे ख़्याल से हमारे गेंदाबाज़ों ने जब पावरप्ले के बाद वापसी की तो हमें काफ़ी बढ़िया लगा और रिज़वान और नवाज़ के बीच जो पार्टनरशिप थी, उसी के कारण हम मैच जीते। दो लेग स्पिनर गेंदबाज़ी कर रहे थे, उसी लिए हमने नवाज़ को बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजा था।”
IND vs PAK: ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 का आज दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam ) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की, और विराट कोहली की अर्धशतक की वजह से 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.5 में 182 रन बना कर मैच जीत लिया।
