IND vs NZ: पहले वनडे मैच में विकेट लेने के बाद उमरान मलिक कुछ ऐसे किया सिद्धू मुसेवाला को याद, देखें वायरल VIDEO

By Akash Ranjan On November 25th, 2022
उमरान मलिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) की गेंदबाजी के आगे कीवी टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। उमरान मलिक ने फेंके अपने 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किये हैं। उमरान मलिक टी20 के बाद अब वनडे में भी टीम इंडिया के लिए उभरते हुए सितारे हैं। वहीं, उमरान मलिक ने कीवी टीम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को आउट करने के बाद एक पंजाबी सिंगर के स्टाइल में सेलिब्रेशन मनाते नजर आये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : NZ vs IND: ‘इस ठाकुर के हाथ काट दो’ शार्दुल ठाकुर को फैंस ने किया ट्रोल तो दिखा उमरान मलिक के स्पीड का जलवा

उमरान मलिक कुछ ऐसे किया सिद्धू मुसेवाला को याद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उमरान मलिक (Umran Malik) ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले छह ओवर के स्पेल में दो कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, जब उमरान ने कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल का विकेट लिया तब उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के स्टाइल में अपने विकेट का जश्न मनाया। उनके इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/binu02476472/status/1596039468011573253?s=20&t=7HBSrkTiM1clhfT4t4Aq-Q

ऐसा रहा मैच का हाल, 7 विकेट से हारी टीम इंडिया

भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टी20 सीरीज के बाद आज यानी 25 नवंबर शुक्रवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ हो चूका है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ईडन पार्क (Eden Park Stadium) स्टेडियम में सुबह 7 बजे से खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह वनडे डेब्यू किया।

वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 47.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना कर इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आएगी हो चली है।

Tags: उमरान मलिक, भारत और न्यूजीलैंड, सिद्धू मुसेवाला,