IND vs NZ
IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से यानी 18 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का आज पहला मैच है जो की हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस में बाज़ी मारते हुए भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

IND vs NZ: मैच में किसका पलड़ा भारी

देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक जितने भी वनडे मैच की सीरीज भारत की जमीन पर खेली गई है उनमें से एक भी न्यूजीलैंड ने नहीं जीती है. हर बार भारत ने बाजी मारी है. वहीं दूसरी ओर हाल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पूर्ण बहुमत से ओमेदय सीरीज हराई है और टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाज हो या फिर गेंदबाज हर किसी का फॉर्म बेहतरीन बना हुआ है.

लेकिन इन सब के बीच न्यूजीलैंड को भी नजर अंदाज करना सही नहीं होगा क्योंकि हाल में न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान को उसी की जमीन पर करारी हार थमाई है. दोनों टीमें अपने अपने फॉर्म में बनी हुई हैं और ऐसे में ये तो साफ है की रोमांचक मुकाबला देखने मिलेगा. अब देखा दिलचस्प होगा की कौन मारेगा बाजी.

IND vs NZ: पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन.