IND vs NZ: न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद मुँह छुपाते हुए नज़र आये कप्तान धवन तो संजू- अर्शदीप की आँखें हुई नम, वायरल हुआ VIDEO

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ आज से हो चूका है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ईडन पार्क में सुबह 7 बजे से खेला गया, जहाँ कीवी टीम ने टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी मात देते हुए, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। बता दें कि इस मैच (NZ vs IND) में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शिखर धवन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने टॉम लैथम और केन विलियमसन की साझेदारी के दम पर 7 विकेट से यह मुकबला जीत लिया। वहीं मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया के खेमे से भावुक कर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ : ईडन पार्क में खेला जायेगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच, जानें महामुकाबले की पिच रिपोर्ट
पहला वनडे हारने के बाद भारतीय टीम में पसरा मातम
शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। खासकर अनुभवहीन गेंदबाजी क्रम ने खासा निराश किया। उमरान मलिक को हटा दिया जाए तो भारत का कोई भी गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के सामने चुनौती नहीं पेश कर पाया। वहीं सिर्फ 5 गेंदबाजी के विकल्प के साथ मैदान में उतरना शिखर को भारी पड़ा।
शुरुआती ओवर में शिकंजा कसने के बावजूद भारत 307 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सका। जिसकी मायूसी मुकाबले अंत में देखी गई। ड्रेसिंग रूम में लौटते समय संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह समेत सभी खिलाड़ियों के चहरे पर मातम पसरा हुआ नजर आया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/binu02476472/status/1596072524156018688?s=20&t=HhX7sS6Soa_UhZdvC_HrxQ
ऐसा रहा मैच का हाल, 7 विकेट से हारी टीम इंडिया
भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टी20 सीरीज के बाद आज यानी 25 नवंबर शुक्रवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ हो चूका है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ईडन पार्क (Eden Park Stadium) स्टेडियम में सुबह 7 बजे से खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह वनडे डेब्यू किया।
वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 47.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना कर इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आएगी हो चली है।
Tags: न्यूजीलैंड, भारत और न्यूजीलैंड,