सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

भारत ने नीदरलैंड्स (IND vs NED) के खिलाफ शानदार पारी खेलकर 56 रनों से जीत अपने नाम कर ली। इस मैच टीम इंडिया (team India) की ओर से सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुन लिया गया, लेकिन ट्रॉफी मिलने में कुछ देरी हो रही थी। जिसके बाद सूर्यकुमार ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

जब मिला अवार्ड तो बोले ‘लाओ भइया देओ’

दरअसल मैच में किए शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन उन्हें ट्रॉफी मिलने में कुछ देरी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने ट्रॉफी लेते हुए कहा ‘लाओ भइया देओ’। उन्होंने ये अवार्ड अपने अंदाज में लिया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सूर्यकुमार ने रिसीव किया अपना अवार्ड।

कैसा रहा मैच में परफॉर्मेंस

नीदरलैंड्स और भारत के बीच हुए मैच में सूर्यकुमार और विराट कोहली ने अपने बल्ले से जीत को टीम इंडिया के नाम किया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 51 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के 62 रनों की नाबाद पारी की मदद से 179 रनों का लक्ष्य नीदरलैंड्स को दिया।

इसके जवाब में  नीदरलैंड्स आज 123 रनों में ही सिमट गई। सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने फैंस को नाराज नहीं करते और उनके एंटरटेनमेंट के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं।

आज भारत की जीत ने तो भारत को खुशी से भर दिया लेकिन सूर्या का यह अंदाज देख फैंस ठहाके लगाने पर मजूबर हो गए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर और लाइक किया जा रहा है। इससे पहले भारत पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था।