तूफानी पारी को छक्के से अंत करने के बाद दिखा सूर्यकुमार यादव और विराट का विकराल रूप

IND vs NED: तूफानी पारी को छक्के से अंत करने के बाद दिखा सूर्यकुमार यादव और विराट का विकराल रूप, VIDEO हुआ वायरल

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव :  भारत और नीदरलैंड्स (India vs Nederlands)के बीच टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) में सुपर 12 का एक रोचक मुकाबला आज यानी 27 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाफ कहर बरपती हुई नजर आई है।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की फिफ्टी के बूते 179 रन बोर्ड पर लगाए। पारी के अंत तक सूर्यकुमार यादव और विराट की जोड़ी नाबाद रही, वहीं आखिरी गेंद पर यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसके बाद विराट (Virat Kohli) ने उनके इस शानदार प्रदर्शन का प्रोत्साहन करते हुए अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।

विराट और सूर्यकुमार यादव ने पारी के अंत के बाद मनाया जश्न

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। वह 12 गेंदों में नौ रन बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में राहुल चार रन ही बना सके थे। राहुल को वान मीकेरन और रोहित को फ्रेड क्लासेन ने आउट किया।

इसके बाद कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर 73 रन की साझेदारी निभाई। 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्य 45 रन पर खेल रहे थे आख़िरी बॉल पर उन्होंने छक्का जड़ कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। जिसके बाद विराट कोहली का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में आज यानी 27 अक्टूबर का दूसरा मैच भारत बनाम नीदरलैंड (India vs Nederlands) के बीच सिडनी में खेला गया। दोनों टीमों का ये दूसरा मैच था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।

जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 123 रन ही बना सकी। जिस वजह से भारतीय टीम ने 56 रनो से इस मैच को जीत लिया है। इस जीत के बाद इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह दूसरा लगातार जीत है। इस जीत के बाद भारतीय टीम के 4 अंक हो गए है, जिस वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हराया था।

Exit mobile version