IND vs LEIC: वार्मअप मैच में टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाकर ठोका दावा, ऋषभ पंत का कट सकता है पत्ता

By Akash Ranjan On June 24th, 2022
IND vs LEIC: वार्मअप मैच में टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाकर ठोका दावा, ऋषभ पंत का कट सकता है पत्ता

टीम इंडिया (Team India) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी (India vs Leicestershire Warm Up Match) टीम इंडिया ने 81 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद लगा कि टीम जल्द सिमट जाएगी। लेकिन श्रीकर भरत (Srikar Bharat) ने लीस्टरशायर (Leicestershire) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय पारी को संभाला। 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज भरत ने पहले विराट कोहली (Virat Kohli) और फिर उमेश यादव (Umesh Yadav) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया।

ऋषभ पंत की एक और परेशानी बढ़ी

मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लीस्टरशायर की ओर से खेल रहे हैं। इस कारण श्रीकर भरत (Srikar Bharat) को खेलने का मौका मिल गया और उन्होंने इसे जमकर भुनाया भी। पंत पिछले दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। अब उन्हें यहां बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भरत जब बल्लेबाजी करने उतरे पर तब टीम का स्कोर 5 विकेट पर 81 रन था। उन्होंने पहले विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ 57 रन की साझेदारी करके स्कोर को 150 रन के नजदीक पहुंचाया। फिर उमेश यादव (Umesh Yadav) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके स्कोर को 200 रन के पार ले गए।

हनुमा और अय्यर की जगह इन दो को मिलेगी टीम में जग़ह

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 23 गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हो गए। रोमन वॉकर की गेंद पर सैम बेट्स ने उनका कैच लिया। हनुमा के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी आउट हो गए। उनका खाता भी नहीं खुला। प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की गेंद पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने उनका कैच लिया।

दोनों के इस बेहद ख़राब प्रदर्शन से इंग्लैंड के साथ पांचवें टेस्ट मैच में इन दोनों का पत्ता कटता दिख रहा है। दूसरी पारी में भी अगर इन दोनों ने वापसी नहीं की तब इनदोनो का समय पानी पिलाने में ही बीतेगा। इनकी जगह टीम इंडिया (Team India) में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अब श्रीकर भरत (Srikar Bharat) को मौका मिलना तय माना जा रहा है।

Tags: IND vs LEIC, ऋषभ पंत, टीम इंडिया, श्रीकर भरत,