IND vs LEI: भारत और लीसेस्टरशायर के बीच अभ्यास मैच हुआ ड्रॉ, अंतिम दिन कोरोना से ठीक होने के बाद अश्विन ने दिखाया जलवा

By Akash Ranjan On June 27th, 2022
IND vs LEI: भारत और लीसेस्टरशायर के बीच अभ्यास मैच हुआ ड्रॉ, अंतिम दिन कोरोना से ठीक होने के बाद अश्विन ने दिखाया जलवा

भारत और लीसेस्टरशायर (India vs Leicestershire Practice Match) के बीच अभ्यास मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। मैच के चौथे दिन रविवार (26 जून) को लीसेस्टरशायर (Leicestershire) को जीत के लिए 367 रन बनाने थे। उसने चार विकेट पर 219 रन बनाए। 66 ओवर के बाद दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जताई। दूसरी पारी में लीसेस्टरशायर के लिए शुभमन गिल (Shubham Gill) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

उन्होंने 62 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन (R.Ashwin) ने दो विकेट लिए। कोरोना से ठीक होने के बाद अश्विन ने अपनी फिटनेस को साबित कर दिया है। उन्होंने 11 ओवर की गेंदबाजी में अपना जलवा दिखा दिया।

भारत ने पहली पारी में बनाये थे 246 रन

भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। इसके बाद लीसेस्टरशायर पहली पारी में 244 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी को सात विकेट पर 364 रन के स्कोर पर घोषित कर दिया। इस तरह लीसेस्टरशायर को जीत के लिए 367 रन का लक्ष्य मिला था।

टीम इंडिया (Team India) अब एजबेस्टन जाएगी। वहां टीम इंडिया एक से पांच जुलाई तक पांचवां टेस्ट मैच खेलेगी। टीम इंडिया पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तब चार टेस्ट के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण नहीं खेला जा सका था।

अश्विन ने दिखाया अपना जलवा

दूसरी पारी में शुभमन गिल (Shubham Gill) ने 77 गेंद पर 62 रन बनाए। उन्हें अश्विन (R.Ashwin) ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अश्विन इस मैच में कोविड-19 के कारण नहीं खेल रहे थे, लेकिन अंतिम दिन उन्हें अभ्यास करने का मौका दिया गया। उनके बाद सैमुअल इवान्स (Samuel Evans) 82 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने श्रीकर भरत (Srikar Bharat) के हाथों स्टंप कराया। हसन आजाद (Hasan Azad) 12 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की गेंद पर आउट हुए।

हनुमा विहारी का बल्ला नहीं चला

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 86 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। विहारी को रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने श्रीकर भरत (Srikar Bharat) के हाथों कैच कराया। हनुमा भारतीय टीम की ओर से भी बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्हें फिर से अभ्यास करने का मौका दिया गया, लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके।

कोहली ने लगाया था अर्धशतक

भारत के लिए दूसरी पारी में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 67 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 62 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 56 रन बनाए। श्रीकर भरत ने 43, शुभमन गिल ने 38, शार्दुल ठाकुर ने 28, चेतेश्वर पुजारा (Pujara) ने 22 और हनुमा विहारी ने 20 रन बनाए।

पुजारा लीसेस्टरशायर की टीम में थे, लेकिन अभ्यास के लिए उन्होंने भारतीय टीम की ओर से भी बल्लेबाजी की। ऐसा ही शुभमन गिल के साथ हुआ। गिल भारत के टीम में थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने लीसेस्टरशायर के लिए भी ओपनिंग की।

Tags: IND vs LEI, अश्विन, भारत, लीसेस्टरशायर,
Exit mobile version