VIDEO: मैच में रोहित शर्मा से भिड़े जसप्रीत बुमराह, बूम-बूम ने कप्तान को किया हिट तो फैन्स लेने लगे मज़े

भारत और लीस्टेरशायर (IND vs LEI) के बीच 23 जून यानी आज चार दिवसीय वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है। लीस्टेरशायर (Leicestershire) की टीम में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) जैसे 4 भारतीय खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेल रहे हैं।
इस मैच दौरान जसप्रीत बुमराह और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार आमने सामने दिखाई दिए। जहां रोहित शर्मा बुमराह की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बुमराह vs रोहित और गिल, यह देखना ऐतिहासिक
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड (India Tour of England) दौरे पर है। जहां उससे एक टेस्ट और 3 टी20 मैच और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वहीं 1 जुलाई को खेले जाने वाले टेस्ट मैच से दोनों टीमों के बीच वॉर्मअप मैच (Warmup Match) खेला जा रहा है। जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और बुमराह के बीच जो जंग चली, उसके कुछ वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिखाया गया कि रोहित ने बुमराह की बॉल पर शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए बाउंड्री हासिल की। एक यूजर ने कहा- बुमराह vs रोहित और शुभमन गिल, यह देखना ऐतिहासिक है।
Bumrah ka Target clear tha 😂😂🤣#LEIvIND #INDvsENG pic.twitter.com/FU0jAni9mn
— Faiz Fazel (@theFaizFazel) June 23, 2022
फैन्स बोले- यह क्रिकेट की चरम स्टेज है
बुमराह जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने बॉलिंग के लिए आए, तो यह नजारा देखकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। फैन्स ने कहा कि रोहित शर्मा vs जसप्रीत बुमराह, ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि यह क्रिकेट की चरम स्टेज है।
it's epic and historic to see Rohit Sharma vs jasprit Bumrah#RohitSharma #JaspritBumrah #Shubmangill #INDvsENG #TeamIndia pic.twitter.com/aElIUKId9D
— Shribabu Gupta (@ShribabuG) June 23, 2022
वॉर्मअप मैच के लिए दोनों टीमें-
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, केएस भरत (विकेटकीपर), जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।
लिसेस्टरशायर टीम: सैम इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैम बेट्स (विकेटकीपर), नैट बॉउली, विल डेविस, जोय इविसन, लुइस किम्बेर, अबि सकंदे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags: IND vs LEI, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा,