आयरलैंड के ख़िलाफ़ इस खतरनाक प्लेयर की अचानक टीम इंडिया में हुई एंट्री, अकेले दम पर जीता सकता है सीरीज

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। टीम इंडिया में अचानक आयरलैंड के सबसे बड़े दुश्मन की एंट्री हुई है। इस खिलाड़ी के खेलने की खबर सुनकर आयरलैंड की टीम में खौफ का माहौल है।
ये खिलाड़ी इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी होगा, जो आयरलैंड की टीम का काल बन जाएगा, वो भी पक्के तौर पर। ये खिलाड़ी अपने अकेले दम पर भारत को मैच और सीरीज जिता सकता है।
इस खतरनाक प्लेयर की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया (Team India) में अचानक उसके सबसे खतरनाक खिलाड़ी की वापसी हुई है, जिससे आयरलैंड टीम दहशत में है। ये मैच विनर और कोई नहीं बल्कि भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हैं। युजवेंद्र चहल दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनरों में से एक हैं, जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख देते हैं। 59 टी20 इंटरनेशनल मैचों में युजवेंद्र चहल के नाम 74 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
आयरलैंड टीम में फैला खौफ

हाल ही में खेले गए आईपीएल (IPL) 2022 के सीजन में युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 27 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। युजवेंद्र चहल आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जमकर कहर मचाएंगे। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने टीम इंडिया को अपने दम पर कई टी20 इंटरनेशनल मैच जिताए हैं। युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल में विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते हैं। युजवेंद्र चहल से बचना आयरलैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। युजवेंद्र चहल के पास लेग स्पिन की घातक वैराइटी है।
भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में मचाया कहर

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं। युजवेंद्र चहल ने 61 वनडे मैचों में 104 विकेट और 59 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 74 विकेट हासिल किए हैं। 131 IPL मैचों में युजवेंद्र चहल ने 166 विकेट हासिल किए हैं।
Tags: IND vs IRE, टीम इंडिया, युजवेंद्र चहल,