IND vs IRE: सीरीज जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने उमरान मालिक पर किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों दिया आखिरी ओवर …

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और फाइनल मैच आज डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहाँ भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए। ज़वाब में आयरलैंड की टीम ने ज़बरदस्त दम दिखाया लेकिन अंत में जीत दर्ज़ करने में नाकाम रही।
और 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 221 रन ही बना सकी जिससे भारत ने मात्र 4 रनो से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने आयरलैंड की धरती पर इस टी 20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। वहीं, भारत (IRE vs IND) की जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।
टीम इंडिया के लिए ये जीत बड़ी स्पेशल है
दरअसल, भारतीय टीम के लिए ये जीत स्पेशल है क्योंकि इस टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला था और उनमें से कुछ ने विदेशी सरजमीं पर अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि, राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं सका।
वहीं, भारतीय टीम ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी पहली बार टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्वीप किया। साथ ही इस साल किसी विदेशी सरजमीं पर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले हार्दिक पंड्या भारत के पहले कप्तान हैं।
जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने दिया बड़ा बयान
सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि,
“ सही बताऊं तो अंतिम ओवर को लेकर मैं चिंतित नहीं था। मैं अपने समीकरण से दबाव को दूर रखकर वर्तमान में जीना चाहता हूं। मैंने उमरान का समर्थन किया क्योंकि उसके पास गति है। उसकी गति के ख़िलाफ़ लोगों के लिए हिट करना मुश्किल है।”
उन्होंने आगे कहा,
Tags: IND vs IRE, उमरान मालिक, हार्दिक पंड्या,“आयरलैंड को भी श्रेय जाता है, उन्होंने अद्भुत शॉट खेले और हमारे गेंदबाज़ो को बाउंड्री पार भेजा। यहां के दर्शक अद्भुत थे। दुनिया के इस हिस्से में भी क्रिकेट का अनुभव करना हमारे लिए अच्छा है। मैं प्रशंसकों का आभारी हूं।”