IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच में बारिश बन सकता है विलेन, जानिए डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On June 26th, 2022
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच में बारिश बन सकता है विलेन, जानिए डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

भारत औरआयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे है।

वहीं, इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो कि अपने प्रदर्शन से भारतीय सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 में मौसम (IND vs IRE Weather Report) कैसा रहने वाला है।

IND vs IRE: मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

अगर मौसम की बात करें तो बारिश दोनों मैचों को प्रभावित कर सकती है क्योंकि डबलिन में 26 और 28 जून को बारिश की संभावना क्रमशः 86% और 89% है। पहले टी20 से कुछ घंटे पहले बारिश होने की संभावना है, जबकि मैच के दौरान बारिश की 26 प्रतिशत संभावना है। दूसरे T20I के दौरान मौसम की बात करें तो पूरे दिन हल्की बारिश की उम्मीद है। ऐसे में, बारिश की वजह से दो मैचों की ये सीरीज रद्द हो सकती है।

IND vs IRE: कैसा रहा मैदान का रिकॉर्ड?

डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में अब तक 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। यह 3,200 सीटों की क्षमता वाला एक छोटा सा मैदान है। भारत पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगा। डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट बताती है कि मैदान को लो स्कोरिंग वेन्यू का दर्जा प्राप्त है।

हर टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहती है और प्रतिद्वंद्वी को जितना संभव हो उतने काम स्कोर पर रोकना चाहती है। हालांकि पीछा करना भी आसान नहीं होगा। आयरिश 117 का पीछा करने में सक्षम नहीं थे जब उन्होंने 2021 में यहां जिम्बाब्वे का सामना किया था।

IND vs IRE: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (वीसी), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैककार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।

Tags: IND vs IRE, कैसल एवेन्यू, मौसम का मिजाज,
Exit mobile version