IND vs IRE: आख़िरकार टीम इंडिया को रोहित शर्मा जैसा विस्फोटक ओपनर मिल ही गया, जिसका बरसो से टीम को था इंतज़ार

टीम इंडिया (Team India) इस समय हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में आयरलैंड के दौरे पर है। वहां वो दो टी-20 मैचों की सीरीज खेल रहे है। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच को खेलते हुए आयरलैंड को 7 विकेट से करारी हार दी है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक खिलाड़ी ने बहुत ही तूफानी खेल दिखाया। ये प्लेयर रोहित शर्मा जैसी विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस है।
खिलाड़ी की हो रही है हर तरफ चर्चा
बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पहले टी-20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की जगह दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) से ओपनिंग करवाई। दीपक हुड्डा ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया है और टीम इंडिया (Team India) के लिए शानदार ओपनिंग की है। जिस वजह से हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। इसकी वजह से टीम इंडिया टीम मैच में जीत हासिल कर सकी है। आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें 6 चौके और दो छक्के भी लगाए।
आईपीएल 2022 (IPL) में दिखाया दम
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलते हुए शानदार खेल दिखाया। उन्होंने आईपीएल 2022 के 15 मैचों में 451 रन बनाए। इसके साथ उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया था। वह लखनऊ टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। दीपक हुड्डा को लखनऊ टीम ने 5.75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। आईपीएल में उनके खतरनाक खेल को देखते हुए ही उन्हें टीम इंडिया (Team India) में जगह मिली।
रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान इस खिलाड़ी ने किया था डेब्यू
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने इसी साल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया था। आपको बता दें कि दीपक ने भारत के लिए तीन टी20 मैच और 2 वनडे मैच खेले हैं उनके पास अपार टैलेंट है। लेकिन वह रोहित शर्मा की तरह बैटिंग करते हैं और क्रीज पर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हैं। आपको बता दें कि अगर उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन किया उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में जगह मिल सकती है।
Tags: IND vs IRE, टीम इंडिया, दीपक हुड्डा,