IND vs IRE: वो 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हे आयरलैंड के खिलाफ मिलना था मौका, लेकिन सिलेक्टर्स की नाइंसाफी का हो रहे शिकार

भारत साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के साथ टी 20 सीरीज खेलने के बाद इसी महीने 26 और 28 जून को आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज (IND vs IRE) के लिए टीम इंडिया (Team India) की घोषणा हो चुकी है। टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, तो वहीं कुछ पुराने खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी भी है जिन्हें सिलेक्टर्स ने जानबूझ कर दिया नज़रअंदाज़ कर दिया। इस लेख में हम यही जानेंगे उन 5 खिलाडियों के बारे में जिसके साथ सिलेक्टर्स ने की नाइंसाफी।
1. पृथ्वी शॉ
मुंबई के लिए रणजी में कप्तानी करने वाले पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने अभी तक इंडिया टीम (Team India) के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला है। जो उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। हालांकि, आईपीएल (IPL) में पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) एक अलग ही रूप में दिखाई पड़ते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की तरफ से खेलते हुए शॉ पारी को एक अच्छी शुरुआत दिलाय करते थे।
2. नीतीश राणा
नीतीश राणा (NITISH RANA) को पिछले साल श्रीलंका सीरीज में इंडिया टीम (Team India) में शामिल किया गया था, जहां वो अपना दम-खम दिखान में नाकामयाब रहे थे। हालांकि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल (IPL) में वो अलग ही रूप में दिखाई देते हैं। नीतीश को आयरलैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया।
3. टी नटराजन
साल 2020 में इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले टी नटराजन (T. NATRAJAN) इंडिया के लिए अब तक कुल 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम 7 विकटे भी हैं। वहीं, आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। इस यॉर्कर स्पेशलिस्ट को आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।
4. राहुल चाहर
इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड में खेल चुके राहुल चाहर (RAHUL CAHAR) को इस सीरीज के लिए सीधा नज़रअंदाज़ कर दिया गया। राहुल ने इंडिया के लिए अब तक कुल 7 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
5. राहुल तेवतिया
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में एक शानदार फिनिशर बनेक उभरे राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA) को आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। जिस तरह से उन्होंने आईपीएल 2022 में गुजारात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की तरफ से अपना खेल दिखाया था। उनका टीम में चुना जाना तय माना जा रहा था।
Tags: आयरलैंड दौरा, भारतीय खिलाड़ी, सिलेक्टर्स,