भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे है।
वहीं, इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो कि अपने प्रदर्शन से भारतीय सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 में पिच (IND vs IRE Pitch Report) कैसा रहने वाला है।
IND vs IRE: मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच?
अगर पिच रिपोर्ट की बात करें तो डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में अब तक 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया (Team India) पहली बार इस मैदान पर खेलेगी। डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की पिच लो स्कोरिंग है। ऐसे में, टॉस जीतकर टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी और अपने विपक्षी टीम को जितना संभव हो उतने कम के टोटल स्कोर पर आउट करना चाहेगी।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम आसानी से टोटल स्कोर का पीछा कर सकती है। यहाँ दोनों पारियों में पिच लगभग सामान रहेगी। डबलिन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी जबकि स्पिन गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
IND vs IRE: कैसा रहा मैदान का रिकॉर्ड?
डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में अब तक 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। यह 3,200 सीटों की क्षमता वाला एक छोटा सा मैदान है। भारत पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगा। डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट बताती है कि मैदान को लो स्कोरिंग वेन्यू का दर्जा प्राप्त है। हर टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहती है और प्रतिद्वंद्वी को जितना संभव हो उतने काम स्कोर पर रोकना चाहती है।
इस पिच पर पहली पारी का औसत सिर्फ 132 रन है लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि यहां सिर्फ 3 टी20 खेले गए हैं। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर इतिहास रह पायेगी या नहीं। सतह तेज गेंदबाजों की मदद करेगी जबकि स्पिनरों को मदद नहीं मिलेगी।
IND vs IRE: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (वीसी), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैककार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।
