IND vs IRE: भारत को सीरीज जीतने से रोकने के लिए आयरलैंड टीम की होगी ये प्लेइंग-11, इस विस्फोटक बल्लेबाज़ पर टिकी होंगी निगाहें
IND vs IRE: भारत को सीरीज जीतने से रोकने के लिए आयरलैंड टीम की होगी ये प्लेइंग-11, इस विस्फोटक बल्लेबाज़ पर टिकी होंगी निगाहें

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहाँ भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। दो मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) अब 1-0 से आगे हो गई है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून यानी कि मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला डबलिन के इसी स्टेडियम में ही खेला जायेगा।

वहीं, आयरलैंड टीम के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका है। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का विदेशी सरजमीं पर बेहतर रिकॉर्ड है। ऐसे में, आयरलैंड इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया को एक और रिकॉर्ड सीरीज को नहीं जीतने देने के मकसद से उतरेगी। आइये जानते हैं कि आयरलैंड टीम दूसरे टी-20 (IRE vs IND 2nd T20) मुकाबले में किस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है।

आयरलैंड टीम के ये होंगे सलामी बल्लेबाज़

आयरलैंड के पास खतरनाक ओपनर पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling), कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) जैसे स्टार बल्लेबाज टीम में मौजूद हैं। जो अपनी बल्लेबाजी के लिए विश्व भर में मशहूर हैं। वहीं दोनों ही बल्लेबाजों के पास टी20 क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव भी है।

अगर स्टर्लिंग के प्रदर्शन की बात करें तो प्रभावी रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 2776 रन जड़े हैं। जबकि एंड्रयू बालबर्नी के बल्ले से 67 टी20 मुकाबलों में 24.22 की औसत से 1429 रन निकले हैं। ऐसे में भारतीय टीम आयरलैंड को हलके में न लेकर कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

इस बल्लेबाज़ से आयरलैंड को होगी उम्मीद


बारिश से प्रभावित पहले टी-20 में भले ही आयरलैंड हार (India beat Ireland) गई, लेकिन हैरी टेक्‍टर (Harry Tector) ने 33 गेंद में 64 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। एक वक्त आयरलैंड 34 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। टेक्टर की धमाकेदार पारी के बूते ही टीम निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बना पाई। चौथे नंबर पर आए टेक्टर ने 193.93 की स्ट्राइक रेट से 6 चौके और तीन छक्के उड़ाए।

इन दो गेंदबाजों से आयरलैंड को होगी उम्मीद


बता दें कि पहले टी-20 में आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने शानदार पारी खेली थी। वहीं, IRE vs IND दूसरे टी-20 मुकाबले में उनके साथ आयरलैंड के गेंदबाज मार्क अडायर से टीम को काफी उमीदें होंगी। वो अबतक आयरलैंड के लिए 39 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 7.07 की इकोनॉमी रेट के साथ 59 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस आइरिश तेज गेंदबाज से संभल कर रहने की जरूरत है। इसके अलावा 22 वर्षीय जोशुआ लिटिल भी 34 मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं।

IRE vs IND 2nd T20: आयरलैंड की संभावित प्लेइंग-11


पॉल स्टर्लिंग ,एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, ​​जोशुआ लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट।