IND vs IRE: पहले T20 मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ इस सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी टीम इंडिया, टीम मैनेजमेंट लेगी बड़ा फ़ैसला

By Akash Ranjan On June 25th, 2022
IND vs IRE: पहले T20 मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ इस सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी टीम इंडिया, टीम मैनेजमेंट लेगी बड़ा फ़ैसला

टीम इंडिया और आयरलैंड (INDIA vs IRELAND) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी रविवार से होने जा रहा है। एक लंबे घरेलू सत्र के बाद टीम इंडिया (Team India) किसी विदेशी दौरे पर जा रही है। लेकिन इस सीरीज के लिए भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे नाम उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले है। ऐसे में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में कई युवा चेहरों को स्क्वाड में शामिल किया गया है। जिसमें राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ,अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और उमरान मलिक (Umran Malik) शामिल है। इस सीरीज के 2 मैचों में इन खिलाड़ियों के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं आयरलैंड बनाम भारत पहले टी20 मैच में टीम इंडिया किस सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है।

ईशान और ऋतुराज हो सकते हैं सलामी जोड़ीदार

आयरलैंड बनाम भारत (IRE vs IND) पहले टी20 मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की सलामी जोड़ी पारी का आगाज कर सकती है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इन्हीं 2 खिलाड़ियों ने सभी 5 मैचों में पारी की शुरुआत की थी। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच तालमेल गजब है और राइट-लेफ्ट कॉम्बीनेशन के हिसाब से भी ईशान और ऋतुराज की जोड़ी कारगर है।

बात करें दोनों खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म की तो एक तरफ ईशान किशन ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने इस सीरीज में 5 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 204 रन बनाये थे। लेकिन उनका साथ निभाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को अभी अपने प्रदर्शन में निरन्तरता लाने की जरूरत है। ऋतुराज इस शृंखला में सिर्फ एक फिफ्टी जमा पाए थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा जताते हुए पहले मैच में जररू मौका दे सकता है।

 

पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-XI

टीम इंडिया: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या(कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेन्द्र चहल।

Tags: IND vs IRE, टीम इंडिया, सलामी जोड़ी,
Exit mobile version