IND vs IRE: भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले आयरलैंड प्लेयर्स को एक मैच के मिलते है इतने पैसे, जानिए दोनों टीमों का अंतर

भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड (India vs Ireland T20 Series) के बीच दो टी20 मैच खेले जाने हैं। आयरलैंड में क्रिकेट अन्य स्पोर्ट्स जितना प्रसिद्ध नहीं है। यहां पर कई स्पोर्ट्स काफी पसंद किए जाते है और खेले जाते है इसलिए क्रिकेट को लेकर जुनून भारत की अपेक्षा काफी कम है। इसी के चलते भारतीय क्रिकेट और आयरलैंड की क्रिकेट (IND vs IRE) में जमीन और आसमान का अंतर हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) विश्व की सबसे मजबूत टीम में से एक मानी जाती है और भारतीय खिलाड़ी (INDIAN PLAYERS) विश्व के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। आज हम आपको भारतीय और आयरलैंड प्लेयर्स (Ireland Cricketers) के बीच सैलरी के अंतर को बताने जा रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ियों को एक मैच के लिए मिलते है इतने रूपये
बीसीसीआई (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है। भारत में क्रिकेट और क्रिकेटर्स काफी चर्चा में रहते हैं, ये भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो यहां एनुअल कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसमे केटेगरी के हिसाब से प्लेयर्स को बांटा जाता है। लेकिन उस एनुअल सैलरी के बारे में नहीं, बल्कि यहां आपको बता रहे हैं एक मैच के प्लेयर्स को कितने रूपये मिलते हैं।
एक टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय प्लेयर्स को 15 लाख रूपये मिलते हैं। एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रूपये और एक टी20 मैच के लिए प्लेयर्स को 3 लाख रूपये मिलते हैं। यहां बता दें कि जो खिलाड़ी प्लेइंग 11 में नहीं होता, उसे फीस का 50 प्रतिशत ही मिलता है। यानी प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले खिलाड़ी को भी डेढ़ लाख रूपये मिलते हैं।
आयरलैंड क्रिकेटर्स को मिलने वाली रकम
आयरलैंड के खिलाड़ियों को भी केटेगरी वाइज बाटा गया है, उसी के अनुसार उनकी सालाना सैलरी है। एक मैच के फीस की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले वो बहुत कम है। आयरलैंड के खिलाड़ियों को एक वन डे इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए 86 हजार रुपए मिलते हैं। एक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने के लिए 450 डॉलर यानी कि 35 हजार रुपए मिलते हैं।
आयरिश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को दो साल और एक सलाना कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करती है। दो साल के लिए जुड़ने वाले खिलाड़ियोंके कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी 75 हजार डॉलर (लगभग 58 लाख 69 हजार रुपये) होती है। तो वहीं एक साल के लिए जुड़ने वाले खिलाड़ियों की सैलरी कॉन्ट्रैक्ट 35 हजार डॉलर (लगभग 27 लाख 39 हजार रुपये) होती है। टीम के कप्तान को बाकी खिलाडियों से ज्यादा रकम मिलती है।
Tags: IND vs IRE, आयरलैंड क्रिकेटर्स, भारतीय क्रिकेट टीम,