IND vs IRE: भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच इस रविवार को, जानिए कहां और कितने बजे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम आयरलैंड (INDIA vs IRELAND) के बीच 2 मुकाबलों की टी20 सीरीज (T20I Series) की शुरुआत 26 जून से होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है। वहीं, गुरुवार को टीम इंडिया डबलिन (Dublin) पहुंच गई थी। बता दें कि, पांड्या की कप्तानी में भारत पहली बार आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेलने उतरेगा।
आईपीएल (IPL) हो या भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) टी20 सीरीज- भारत में टी20 मैच शाम 7-8 बजे शुरू होते हैं। लेकिन भारत और आयरलैंड के बीच शुरू होने वाली यह सीरीज आयरलैंड में खेलने जाने वाली है। ऐसे में जाहिर है समय और स्थान बदलना है। तो आइये जानते है इस रोमांचक सीरीज के मुकाबलों कब कहाँ और कितने बजे से देखने को मिलेंगे।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव स्ट्रीमिंग
गौरतलब है कि, भारत बनाम आयरलैंड (INDIA vs IRELAND) के बीच होने वाले सीरीज के दोनों मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) अपने 6 चैनलों पर करेगा। इसके साथ ही Sony Liv दोनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीम हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु के अलावा कई अन्य भाषाओं में करेगा।
भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के मैच कब, कहां और कैसे देखें
भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल क्या है?
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे।
भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 मैच कहां पर खेले जाएंगे ?
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दोनों टी20 इंटरनेशनल मैच डबलिन के द विलेज में खेले जाएंगे।
भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले टी20 मैच कितने बजे से शुरू होंगे?
भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के अनुसार रात नौ बजे से शुरू होंगे।
भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले मैच किस चैनल पर लाइव देख सकते हैं ?
भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले मैच सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी पर लाइव देखें जा सकते हैं, इन चैनलों पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें, मोबाइल पर मैच किस एप पर आएंगे?
भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले दोनों मैच सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं, मोबाइल पर सोनी लिव पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय का स्क्वाड
टीम इंडिया: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।
Tags: IND vs IRE, भारत बनाम आयरलैंड, लाइव स्ट्रीमिंग,