IND vs IRE: पहले T20 में भारत के ख़िलाफ़ अपने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी आयरलैंड, जीत कर सबको कर सकते है हैरान

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे है।
भले ही इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) , ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बाहर हैं लेकिन भारत की टीम आयरलैंड के सामने काफी मजबूत स्थिति में लग रही है। आइए जानते हैं पहले IRE vs IND टी20 मैच में आयरलैंड किस प्लेइंग एलेवन के साथ उतर सकती है।
आयरलैंड के ये बल्लेबाज़ उड़ा सकते है भारत के गेंदबाज़ो के होश
भारत और आयरलैंड सीरीज में आयरलैंड के लिए एक प्लस प्वाइंट यह है कि ये सीरीज उन्हीं के घर में हो रही है। ऐसे में परिस्थियों का वह बखूबी फायदा उठा सकते हैं। टीम इंडिया (Team India) की तुलना में ये टीम भले ही कमजोर हो लेकिन वो इस सीरीज में अपना दम दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। भारत और आयरलैंड सीरीज में आयरलैंड को एक मजबूत शुरूआत की जरूरत है जिसके लिए ये टीम अपने ओपनिंग जोड़ी पॉल स्टरलिंग (Paul Stirling) और कप्तान एंड्र्यू बलबिरनि (Andrew Balbirnie) पर बेहद निर्भर रहने वाली है।
इसके अलावा बल्लेबाजी में गेरेथ डीलेनी (Gareth Delany) और हैरी टैक्टर (Harry Tector) पर भी निगाहें रहने होने वाली है। वहीं 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पर भी सभी की निगाहें टिके रहने वाली है। आयरलैंड ने भारत के साथ सीरीज के लिए स्टीफन डोहेनी (Stephen Doheny) को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर डेब्यू करने का मौका दे सकती है।
ये गेंदबाज उड़ा सकते हैं भारतीय बल्लेबाजों की गिल्लियां
भारत और आयरलैंड सीरीज के लिए आयरलैंड को गेंदबाज के तौर पर मार्क अडेर (Mark Adair) पर निगाहें टिकी रहने वाली है। वो अबतक आयरलैंड के लिए 39 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 7.07 की इकोनॉमी रेट के साथ 59 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस आइरिश तेज गेंदबाज से संभल कर रहने की जरूरत है।
इसके अलावा 22 वर्षीय जोशुआ लिटिल (Joshua Little) ने भी अबतक 34 मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं। भारत और आयरलैंड सीरीज में आयरलैंड को अपने इन तीनों गेंदबाजों से बेहद उम्मीदें रहने वाली है।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
एंड्र्यू बलबिरनि (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गेरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, स्टेफेन डोहेनी, एंडी मैकब्राइन, कर्टिस कैम्फर, मार्क एडेर, बैरी मैक्कार्टी, जोश लिटिल।
Tags: IND vs IRE, आयरलैंड, एंड्र्यू बलबिरनि, पॉल स्टरलिंग,