IND vs IRE: भारत ने आयरलैंड पर किया क्लीन स्वीप, हाई वोल्टेज मैच में आखिरी गेंद पर उमरान मलिक ने भारत को दिलाई 4 रनों से जीत

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और फाइनल मैच आज डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहाँ भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए। ज़वाब में आयरलैंड की टीम ने ज़बरदस्त दम दिखाया लेकिन अंत में जीत दर्ज़ करने में नाकाम रही।
और 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 221 रन ही बना सकी जिससे भारत ने मात्र 4 रनो से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने आयरलैंड की धरती पर इस टी 20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है।
संजू और दीपक की तूफानी पारी से भारत ने बनाये थे 225 रन
संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भारतीय पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच मात्र 13 रनों की साझेदारी हुई। ईशान किशन के रूप में भारत को पहला झटका लगा, वह तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट हुए। ईशान ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। तीसरे नंबर आए दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने आते ही बड़े शॉट्स लगाए।
सैमसन और दीपक हुड्डा ने आयरलैंड गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने किसी भी क्रम में भारत के लिए टी20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी साझेदारी की। संजू सैमसन के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा और एक ऐतिहासिक साझेदारी का अंत हुआ। संजू सैमसन 77 रन बनाकर आउट हुए।
42 गेंदों में खेली इस पारी में संजू ने 9 चौके और 4 छक्के जड़े। संजू और हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़े, ये किसी भी क्रम में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) 104 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नाबाद 15 रन बनाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए।
दीपक हुड्डा ने 55 गेंदों में जमाया शतक
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) शानदार फॉर्म में दिखे। आईपीएल (IPL) 2022 का अपना फॉर्म जारी रखते हुए उन्होंने पहले मैच में नाबाद 47 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में भी लय बरकरार रखते हुए 104 रनों की पारी खेली है। इसके साथ ही दीपक हुड्डा इस शतक के सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया (Team India) की ओर से शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
उनके अलावा मौजूदा समय में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul) और पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भारतीय टीम का हिस्सा होते हुए शतक जमाया है। इसमें से सबसे ज्यादा 100 रनों की पारी 4 बार रोहित शर्मा ने खेली है, केएल राहुल ने 2 बार सैंकड़ा जमाया है और सुरेश रैना 1 बार शतक लगाने में कामयाब हुए थे।
आयरलैंड ने किया ज़बरदस्त पलटवार
226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने आक्रामक शुरुआत की है। पहले ओवर में टीम ने 18 रन बनाए। यह सभी रन पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की गेंद पर बनाए। इस ओवर में स्टर्लिंग ने एक छक्का और तीन चौके लगाए। तूफानी शुरुआत के बाद स्टर्लिंग 18 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में स्टर्लिंग ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए।
ख़तरनाक दिख रहे कप्तान एंड्रयू बलबर्नी (Andrew Balbirnie) को हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) के हाथों कैच कराया। कप्तान ने 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन बनाये। इसके बाद आये लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) इनको उमरान मालिक ने आउट किया। तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला विकेट झटका।
इसके बाद पिछले मैच के हीरो हैरी टेक्टर (Harry Tector) इन्होने भी कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले लेकिन भुवी ने इनका विकेट लिया। हैरी टेक्टर ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाये। इसके बाद भी आयरलैंड ने हार नहीं मानी अंत तक लड़ाई की। जॉर्ड डॉकरेल (George Dockrell) ने तूफ़ानी पारी खेली । आखिरी ओवर में आयरलैंड को 17 रनो की ज़रुरत थी। उमरान मालिक ने गेंद अपने हाँथ में थामी। और उमरान ने भारत को 4 रनो से मैच जीता दिया।
#TeamIndia beat Ireland by 4 runs & clinched the series 2-0 🏆 #IREvIND pic.twitter.com/l21YKzk8dX
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 28, 2022