IND vs IRE: पहले T20 मैच में ये होगी भारत की प्लेइंग-XI, कप्तान हार्दिक पांड्या इस खिलाड़ी को दे सकते है डेब्यू का मौका

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे है।
वहीं, इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो कि अपने प्रदर्शन से भारतीय सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया में किन 11 खिलाडियों को मिल सकता है मौका।
ईशान और ऋतुराज हो सकते हैं सलामी जोड़ीदार

आयरलैंड बनाम भारत (IRE vs IND) पहले टी20 मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की सलामी जोड़ी पारी का आगाज कर सकती है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इन्हीं 2 खिलाड़ियों ने सभी 5 मैचों में पारी की शुरुआत की थी। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच तालमेल गजब है और राइट-लेफ्ट कॉमबीनेशन के हिसाब से भी ईशान और ऋतुराज की जोड़ी कारगर है।
सूर्यकुमार यादव की वापसी से मिडिल ऑर्डर को मिलेगी मजबूती

नंबर-4 के बल्लेबाज के रूप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का खेलनाा लगभग तय माना जा सकता है। आईपीएल 2022 में उन्होंने शानदार लय का मुजायरा किया था। लेकिन इंजरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट के आखिरी पड़ाव से बाहर होना पड़ा था। लेकिन अब फिट होने के बाद सूर्यकुमार वापसी के लिए तैयार है। उनकी मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम मे अनुभव की कमी पूरी होगी।
अर्शदीप सिंह को मिल सकता है डेब्यू का मौका

युवा तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को भी टीम मैनेजमेंट लगातार मौके देना चाहेगा। आवेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे मैच में 4 विकेट लिए थे। वहीं अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को पहले मुकाबले में डेब्यू का मौका मिल सकता है, अर्शदीप को हर्षल पटेल (Harshal Patel) की जगह टीम में जगह दी जा सकती है।
क्योंकि ये दोनों ही गेंदबाज अंतिम ओवर में अपने वेरीऐशन के लिए जाने जाते हैं। स्पिन गेंदबाजी के विकल्प के लिए युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) और अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-XI

ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या(कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेन्द्र चहल।
Tags: IND vs IRE, भारत की प्लेइंग-XI, हार्दिक पांड्या,