IND vs IRE: क्या पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए क्या कहती है डबलिन क्रिकेट स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहाँ भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। दो मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया अब 1-0 से आगे हो गई है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून यानी कि मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला डबलिन के इसी स्टेडियम में ही खेला जायेगा।
भारत और आयरलैंड के बीच पहले मैच में बारिश ने मज़ा ख़राब किया था। बारिश की वजह से पहले मैच में एक टीम के लिए 12 ओवर निर्धारित किए गए थे और मैच तय समय से करीब ढाई घंटे बाद शुरू हुआ था। दूसरा मैच भी बारिश के साए में रहेगा। ऐसे में आइये चलिए जानते हैं दूसरे मुकाबले में बारिश होने की संभावना कितने प्रतिशत है।
आयरलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज जीतने उतरेगा भारत

भारत और आयरलैंड के बीच पहला मैच भी बारिश से प्रभावित था। तय समय से ढाई घंटे बाद शुरू हुए मैच में आयरलैंड ने 108 रन बनाए थे। भारत ने लक्ष्य को 16 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था और 7 विकेट से मैच जीत लिया था। दूसरे टी20 को जीतकर भारत क्लीन स्वीप करना चाहेगी और आयरलैंड से कभी ना हारने के अपने रिकॉर्ड को बरक़रार रखना चाहेगी।
भारत – आयरलैंड, डबलिन मौसम रिपोर्ट

आयरलैंड और भारत (IRE vs IND) के बीच खेले जाने दूसरे टी20 के मौसम रिपोर्ट की बात करें तो मंगलवार को बारिश की संभावना 100 % है। मतलब इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है। मंगलवार को डबलिन का तापमान 19 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ह्यूमिडिटी 72 % होगी जबकि हवा 32 किमी / घंटे की रफ़्तार से चलेगी। मैच के समय बारिश की संभावना कम है, लेकिन बीच में बारिश से मैच प्रभावित हो सकता है लेकिन डबलिन के मौसम को लेकर सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट
Tags: IND vs IRE, डबलिन मौसम रिपोर्ट, भारत और आयरलैंड,