IND vs IRE: भारत बनाम आयरलैंड T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कब, कहाँ और कितने बजे देंखे, जानिए पूरी जानकारी

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहाँ टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। दो मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया अब 1-0 से आगे हो गई है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून यानी कि मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला डबलिन के इसी स्टेडियम में ही खेला जायेगा।
भारत और आयरलैंड के बीच पहले मैच में बारिश ने मज़ा ख़राब किया था। बारिश की वजह से पहले मैच में एक टीम के लिए 12 ओवर निर्धारित किए गए थे और मैच तय समय से करीब ढाई घंटे बाद शुरू हुआ था। ऐसे में आज हम आपको इस मुकाबले से लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में बताएंगे।
IRE vs IND 2nd T20 सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

दरअसल, आयरलैंड और भारत (IRE vs IND) के सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। टीम इंडिया (Team India) ने पहली बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में अपना पहला मैच खेला और उसे जीता भी। साथ ही बतौर कप्तान हार्दिक अब दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज पर भी अपना कब्जा जमाना चाहेंगे।
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड 2nd T20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम आयरलैंड 2nd T20 मैच मंगलवार यानी 28 जून को खेला जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड 2nd T20 का मैच कहां खेला जाएगा?
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड 2nd T20 का मैच डबलिन के ‘द विलेज’ में खेला जाएगा।
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड 2nd T20 मैच में कितने बजे होगा टॉस ?
भारत बनाम आयरलैंड 2nd T20 मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात के 8:30 बजे होगा।
भारत बनाम आयरलैंड 2nd T20 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड 2nd T20 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे खेला जाएगा।
भारत में मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देख सकते हैं?

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स सोनी लिव (Sony Liv ) ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जियो टीवी आदि मोबाइल टीवी ऐप पर भी मैच लाइव देखा जा सकता है।
भारत के अलावा और किस देश में कहाँ देख सकते हैं यह मैच ?
वहीं, यूके में IRE vs IND 2nd T20 का मुकाबला बीटी स्पोर्ट इसके लाइव प्रसारण को कवर कर सकता है।
न्यूजीलैंड में IRE vs IND 2nd T20 का मुकाबला स्काई स्पोर्ट एनजेड लाइव प्रसारण को कवर कर सकता है।
अफ्रीका में IRE vs IND 2nd T20 का मुकाबला सुपरस्पोर्ट लाइव प्रसारण को कवर कर सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया: संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट
Tags: IND vs IRE, भारत बनाम आयरलैंड 2nd T20, लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क,