IND vs HK: सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के गेंदबाज़ो को पकड़ पकड़ कर धोया, MR 360 के अंदाज में जड़े 6 अद्भुत छक्के, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On September 1st, 2022
IND vs HK: सूर्यकुमार यादव ने हांग-कांग के गेंदबाज़ो को पकड़ पकड़ कर धोया, MR 360 के अंदाज में जड़े 6 अद्भुत छक्के; देखें VIDEO

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हांगकांग के खिलाफ अपनी आतिशी बल्लेबाजी का नजराना पूरी दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर फैंस के दिल में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 190 के पर लगाया।

साथ ही उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अच्छी साझेदारी भी निभाई। इस दौरान सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की है।

सूर्यकुमार यादव ने 1 ओवर में लूटे 26 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक के बाद आज एक बार फिर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का रौद्र रूप सभी के सामने आया है। हांग-कांग के खिलाफ मैदान में उतरते हुए सूर्यकुमार ने संकेत दे दिया था कि आज के मैच में वे गेंदबाजों को रिमांड पर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

अपनी पारी में यादव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और इतने ही छक्के निकले। मजेदार बात ये है कि इसमें से 4 छक्के आखिरी ओवर में आए।

भारतीय टीम की पारी के 20वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) स्ट्राइक पर मौजूद थे और उनके खिलाफ हांग-कांग की ओर से हरून अरशद गेंदबाजी करने के लिए आए। सूर्य ने इस ओवर की पहली 3 गेंदों पर लगातार छक्के जड़े। तीनों ही शॉट उन्होंने अपने अंदाज की तरह मैदान के चारों ओर लगाए। इसके बाद उन्होंने 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा और फिर आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर 26 रन पूरे किए।

https://twitter.com/rishabh2209420/status/1565005368152887296?s=20&t=YHVOhUVNC2b76Qz4O9rcLg

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के साथ निभाई शानदार साझेदारी

हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बीच काफी शानदार साझेदारी हुई। दोनो टीम के लिए 98 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। वहीं, इस मुकाबले में लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपना पुराना रौद्र रूप दिखाते हुए टीम के लिए 44 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। फैंस को काफी लंबे समय के बाद उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।

ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (IND vs HK) में कप्तान निज़ाकत खान (Nizakat Khan) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और हांगकांग को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई।

Tags: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हांगकांग,