IND vs HK: ‘उन्होंने जो शॉट खेले वो क्रिकेट की किताब में नहीं……’, रोहित शर्मा जीत के बाद हुए सूर्यकुमार यादव के जबरा फैन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का विजयरथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में धुआंधार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने सुपर-4 में जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में 31 अगस्त की रात को भारत ने अपने ग्रुप-बी की दूसरी टीम हांग-कांग को 40 रनों से एकतरफा मात दी है।
इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वहीं अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन पर हिटमैन ने मैच के बाद प्रतिक्रिया भी दी है।
रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर दिया बयान
हांग-कांग के खिलाफ मैच में टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी की है। जब टीम मुश्किल दौर में फंसी थी तो उन्होंने विराट कोहली का साथ निभाते हुए एक ऐसी पारी खेली जिसके लिए सालों साल याद किया जाएगा।
सूर्या ने मात्र 26 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उनकी इस पारी से खुश होकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच के बाद यादव की तारीफ के पुलिंदे बांधे। भारतीय कप्तान ने कहा,
“हमने शुरुआत में काफी अच्छी बल्लेबाजी की, बहुत अच्छा स्कोर बनाया। हम गेंद से थोड़ा बेहतर कर सकते थे। सूर्यकुमार यादव ने आज जिस तरह की पारी खेली,उसके लिए शब्द कम होंगे। हमने उसको अक्सर ऐसे पारी खेलते हुए देखा है वह बस बाहर आता है और निडर होकर बल्लेबाजी करता है जिसकी टीम उससे उम्मीद करती है। आज उन्होंने जो कुछ शॉट खेले, जो क्रिकेट की किताब में कहीं नहीं लिखे गए हैं। उनको देखना बहुत सुखद रहा, शॉट चयन भी महत्वपूर्ण था।”
ऐसा रहा मैच का हाल
आपको बता दें कि इस मैच (IND vs HK) में कप्तान निज़ाकत खान (Nizakat Khan) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और हांगकांग को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई।
Tags: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,