IND vs HK: हांग-कांग के खिलाफ अपना दावा और मजबूत करने रोहित शर्मा करेंगे 3 बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की होगी सबसे पहले छुट्टी

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हांग-कांग (HONG-KONG) के साथ खेलने वाली हैं, हांग-कांग ने क्वालिफायर जीतकर ग्रुप-ए में अपनी जगह बनाई हैं। भारत (INDIA) और हांग-कांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भारतीय टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर नंबर-1 टी20 टीम होने का तमगा बरकरार रखा हैं। अब भारत हांग-कांग को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। हांग-कांग के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान की तरह उतना ज्यादा इंटेंस नहीं रहने वाला हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हांग-कांग के खिलाफ मैच में जीत तो बरकरार रखेंगे लेकिन साथ ही में टीम में बदलाव करते नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि रोहित शर्मा किन बड़े बदलावों के साथ उतरते नजर आएंगे।
1. केएल राहुल
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) जिन्होने चोट से उबरने के बाद जिम्बाब्वे दौरे में वापसी की थी। लेकिन यह दौरा उनके लिए बिल्कुल भी लाजवाब नहीं था। उसके बाद एशिया कप 2022 के पहले मैच में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं। केएल राहुल पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर में नसीम शाह की गेंद पर क्लीन-बोल्ड हो गए थे।
अब सवाल यह हैं कि भारतीय मैनेजमेंट राहुल को मौका देगी या फिर बाहर करेगी। क्योंकि ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जैसे खिलाड़ी भारत के लिए पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन दिखाने वाले इस वक्त बाहर बैठे हैं। ऋषभ पंत वेस्टइंडीज दौरे में शानदार नजर आए थे। ऋषभ भारत के लिए कुछ मैचों में ओपनिंग करते हुए भी नजर आ चुके हैं।
भारतीय टीम ऋषभ को टीम से ज्यादा देर बाहर रहने नहीं देगी। हांग-कांग के खिलाफ मैच में केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत टीम में बड़ा बदलाव हो सकते हैं। रोहित शर्मा ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मौका देते दिखाई देंगे।
2. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे, उन्हें टीम से बाहर करने का कोई सवाल नहीं होता हैं। लेकिन उनके लोड को मैनेज करना भी अहम हैं। हांग-कांग उतनी बड़ी टीम नहीं हैं भारत को इस टीम के खिलाफ थोड़े कम दबाव से गुजरना पड़ेगा। रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या को इस मैच में ब्रेक देकर सुपर-4 के मैचों के लिए हार्दिक को चार्ज कर सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 ओवर पूरा करने के बाद हार्दिक फील्ड छोड़ कर जाते दिखे थे। इसलिए हार्दिक के लोड को मैनेज करते हुए रोहित शर्मा दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जैसे ऑलराऊंडर खिलाड़ी को टीम में मौका दे सकते हैं। दीपक भी मिले मौकों पर शानदार काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
3. युजवेंद्र चहल
पाकिस्तान के खिलाफ युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा था। चहल ने अपने 4 ओवर में 32 रन दिए थे। इस वक्त भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई जैसे स्पिनर मौजूद हैं। रोहित शर्मा हांग-कांग के खिलाफ मैच में चहल को प्लेइंग 11 से छुट्टी देते नजर आ सकते हैं। चहल की जगह पर रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) अपना कहर बल्ले और गेंद से दिखाते नजर आ सकते हैं। अश्विन के टीम में होने से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही भारत को गहराई मिलेगी।
हांग-कांग के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार. अर्शदीप सिंह, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन।
Tags: केएल राहुल, भारत बनाम हांग-कांग, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या,