IND vs HK: भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप का चौथा मुकाबला 31 अगस्त को, जानिए कब कहाँ कितने बजे और फ्री में कैसे देखें LIVE मैच

भारत और हांगकांग (India vs Hong Kong) के बीच एशिया कप (Asia Cup 2022) का चौथा मैच बुधवार को यानी 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। जोकि हांग कांग का पहला मैच होगा। वहीं भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी।
ऐसे में अगर टीम इंडिया (Team India) हांग कांग के खिलाफ जीत जाती है तो वह सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। दूसरी और हांग कांग अपने अभियान का आगाज़ भारत के खिलाफ जीतकर करना चाहेगी। तो आइये जानते हैं कि इस रोमांच से भरे मुकाबले (IND vs HK) को आप कब और कहां देख सकते हैं।
भारत और हांग कांग मैच की LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत और हांग कांग (IND vs HK) बुधवार 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। इस एशियाई महाकुंभ का यह चौथा मुकाबला होगा। जोकि दोनों टीमों के लिहाज़ से काफी ज़्यादा महत्वपूर्ण मुकाबला है। खासकर हांग कांग यह मुकाबला जीतकर अपने एशिया कप (Asia Cup 2022) का आगाज़ दमदार अंदाज़ में करना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया (Team India) ही इस मुकाबले की फेवरेट मानी जा रही है।
भारत और हांग कांग के बीच एशिया कप का चौथा मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयनुसार भारत और हांग कांग के बीच खेले जाने वाला मुकाबला 31 अगस्त बुधवार को शाम 7: 30 बजे खेला जाएगा।
भारत और हांग कांग के बीच मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर प्रसारित होगा?
भारत और हांग कांग के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शाम 7: 30 बजे से होगा। जिसकी लाइव कवरेज 6 बजे शुरू होगी।
भारत-हांग कांग मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और हांग कांग के बीच होने वाले रोचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ़ फैंस डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।
भारत और हांग कांग मैच की संभावित प्लेइंग XI
हांगकांग टीम: यासीम मुर्तजा, निजाकत अली, बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज़ खान, स्कॉट मैकेचनी, जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफ़र,आयुष शुक्ला।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
Tags: LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स, एशिया कप 2022, भारत और हांगकांग,