IND vs HK: हांगकांग पर शिकंजा कस भारत टॉप-4 में जगह करेगी पक्की, जानें रोहित शर्मा की सेना में किन्हें मिलेगा मौका

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हांग-कांग (HONG-KONG) के साथ खेलने वाली हैं, हांग-कांग ने क्वालिफायर जीतकर ग्रुप-ए में अपनी जगह बनाई हैं। भारत (INDIA) और हांग-कांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भारतीय टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर नंबर-1 टी20 टीम होने का तमगा बरकरार रखा हैं। अब भारत हांग-कांग को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हांग-कांग के खिलाफ मैच में जीत बरकरार रखने के लिए इस प्लेइंग 11 को मौका देंगे।
ऐसी होगी भारत की टॉप ऑर्डर
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की गेंदबाजी तो शानदार थी, लेकिन बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर जरूर नजर आयी। टीम के ओपनिंग बैट्समैन तो सस्ते में निपटते नजर आए थे। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) हांगकांग के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते नजर आएंगे। केएल राहुल (KL RAHUL) पाकिस्तान के खिलाफ शून्य रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे दिखे थे।
मैनेजमेंट इस बात से परेशान होगी की उन्हें आगे मौका दिया जाए या फिर किसी और खिलाड़ी को ट्राइ किया जाए। हांगकांग के खिलाफ केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत (RISHABH PANT) दिखाई दे सकते हैं। ऋषभ कुछ मैचों में ओपनिंग करते हुए भी नजर आ चुके हैं। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ओपनिंग करते नजर आएंगे।
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) तीन नंबर में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। हांगकांग के खिलाफ उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही हैं। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) नजर आएंगे। सूर्या भारत की ढाल हैं पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से रन जरूर कम आए। लेकिन उनकी मोजूदगी ने भारत को संभालने का काम जरूर किया था।
हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा दे सकते हैं आराम
हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) को हांगकांग के खिलाफ आराम दिया जा सकता हैं। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ अपने 4 ओवर पूरे करने के बाद हार्दिक मैदान से बाहर जाते दिखे थे। उनके लोड को संभालना अहम हैं। हांग कांग उतनी बड़ी टीम नहीं हैं। इसलिए दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) हार्दिक की जगह ले सकते हैं। नंबर-5 पर दीपक हुड्डा खेलते दिखाई देंगे। नंबर-6 पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और नंबर-7 पर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) भारत को मैच फिनिश करवाते नजर आएंगे।
मजबूत गेंदबाजी अटैक के साथ उतरेगी भारतीय टीम
भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ क्या शानदार शुरूआत करते नजर आए थे। हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, आवेश खान ने भी तेज गेंदबाजी अटैक में उनका भरपूर साथ दिया था।
हांगकांग के खिलाफ भारत भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) , आवेश खान (AVESH KHAN) के तेज गेंदबाजी अटैक से उतरते हुए नजर आएगी। वहीं युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) स्पिन डिपॉर्टमेंट की जिम्मेदारी लेते नजर आएंगे। अश्विन, रविंद्र जडेजा और दीपक हुड्डा भारत के लिए स्पिन गेंदबाजी अटैक करते नजर आएंगे।
हांगकांग के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
Tags: भारत बनाम हांगकांग, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या,