IND vs ENG: हार के बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर कही चौकाने वाली बात, इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

By Akash Ranjan On July 11th, 2022
IND vs ENG: हार के बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर कही चौकाने वाली बात, इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (10 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला गया। इस मुकाबले में बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने थे। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे थी। इस आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही और अंत में 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन पर ऑल आउट हुई। लेकिन इस मैच में हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज 2 -1 से जीत ली है। इंग्लैंड से मिली इस हार पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्या कहा ? आइये जानते हैं।

मैच के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा?

मैच के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा?

इंग्लैंड से मिली इस हार पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया कि उन्हें लगा था कि वो इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सूर्या ने अच्छा खेला। आज का दिन हमारे लिए एक सबक था। उन्होंने कहा कि,

”यह बेहतरीन रन चेज़ था। हालांकि हम चूक गए। हमें लड़ाई पर गर्व है। सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी की। मैं उसे कुछ समय से देख रहा हूं। इस फॉर्मेट को वो काफी पसंद करते हैं। इसमें व्यापक रेंज के शॉट्स हैं। जब से हमने उन्हें टीम में शामिल किया है, वो और ज्यादा मजबूत हो गए हैं।”

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा कि,

” इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी से हमपर दबाव बनाया। अच्छी साझेदारी ने हमें बैकफुट पर ला खड़ा किया। हम लोगों को आजमाने में स्पष्ट थे अगर वे 4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि,

” हमारे पास एक ग्रुप के रूप में काम करने के लिए चीजें हैं। ऐसी आशा है। अब तक चीजें काफी अच्छी हैं। हम ऐसे ही नहीं बैठना चाहते हैं। हम हर मैच में बेहतर करना चाहते हैं। आज का दिन हमारे लिए बाहर आकर गेंदबाजी करना एक बड़ी सीख थी। और बल्लेबाजी भी। इस तरह के खेल आपको सिखाएंगे।”

ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (ENG vs IND) में कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, रोहित शर्मा,
Exit mobile version