IND vs ENG: ‘पहले 378 रनों का पीछा करना एक डरावना काम था लेकिन…’ धमाकेदार जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया मास्टरप्लान

By Akash Ranjan On July 5th, 2022
IND vs ENG: 'पहले 378 रनों का पीछा करना एक डरावना काम था लेकिन...' धमाकेदार जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया मास्टरप्लान

इंग्लैंड ने भारत को 5वें रिशेड्यूल टेस्ट में 7 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। मेजबान टीम ने 378 रनों के विशाल लक्ष्य को भी बौना बना दिया। यह इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज है। इंग्लैंड के इस बदले अवतार के पीछे दो बड़े खिलाड़ी हैं। एक कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और दूसरे कोच ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum)।

इंग्लैंड की टीम में इन दोनों खिलाड़ियों की एंट्री से माहौल एक दम बदल गया है। इस बात को खुद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने भी माना है। भारत के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि पांच हफ़्ते पहले 378 रनों का पीछा करना एक डरावना काम था लेकिन अब सब आसान है।

जीत के बाद बेन स्टोक्स ने क्या कहा?

ben stokes

ben stokes

दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है। हालाँकि, पिछले साल कोरोना की वजह से एक टेस्ट मैच रद्द करना पड़ा था। वहीं, दोनों टीमों के बीच कुल चार टेस्ट मैच खेले गए। भारत के खिलाफ बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पहली बार किसी टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे थे। भारत के खिलाफ बेन स्टोक्स के लिए यह पहली जीत थी। भारत के खिलाफ पांचवां मैच जीतने के बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि,

“ जब आपके ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की मानसिकता साफ़ हो तो एक कप्तान के तौर पर काम काफ़ी आसान हो जाता है। बड़े स्कोर का पीछा करना इतना मुश्किल नहीं रह जाता है। पांच हफ़्ते पहले 378 रनों का पीछा करना एक डरावना काम था लेकिन अब सब आसान है।”

इस दौरान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने पांचवें टेस्ट मैच में जीत के लिए जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जो रूट (Joe Root) की तारीफ की। उन्होंने कहा कि,

“जॉनी और रूट को सारा क्रेडिट जाता है लेकिन इस चेज़ का आधार हमारे सलामी बल्लेबाज़ों ने रखा था। हम फिर से इस बात को स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में कैसे खेला जाता है।”

ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी इंग्लैंड

ben stokes

ben stokes

इंग्लैंड लगातार चार पारियों में 250 से अधिक का लक्ष्य हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 277, 296 और 299 रन चेज किया थे, इसके बाद भारत के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्ड 378 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया।

Tags: IND vs ENG, बेन स्टोक्स, भारत और इंग्लैंड,