IND vs ENG: ‘छमिया नाच रही है..’ लाइव मैच में वीरेंद्र सहवाग ने पार की सारी हदें विराट कोहली के लिए क्या कहा खुद देखें वीडियो में

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपनी अलग अंदाज की कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया में भी आए दिन उनकी वन लाइनर चर्चा में रहती है। लेकिन, रविवार (3 जुलाई 2022) को भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेले जा रहे टेस्ट मैच की कमेंट्री के दौरान यह उन्हें भारी पड़ गया।
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए ‘छमिया’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया में उनकी किरकिरी हुई। उन्हें कमेंट्री से हटाने की भी माँग उठ गई।
सहवाग ने कोहली को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले का तीसरा दिन रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड को 264 रनों के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरी पारी का आगाज़ किया।
इस बीच सोशल मीडिया के गलियारों में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) के डांस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) कुछ कमेंट करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। फैंस को सहवाग और कैफ की यह टिप्पणी काफी भद्दी लगी जिसके बाद लोगों ने इस पर विरोध जताना शुरु कर दिया।
वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो के मुताबिक, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के आउट होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) जश्न मनाते हुए दिख रहे थे। वह भारतीय अंदाज़ में नाचते दिख रहे थे। उसी दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठे वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने पूर्व कप्तान पर तंज कसा।
उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में कहा कि ‘देखो छमिया नाच रही है।‘ फैंस को सहवाग और कैफ द्वारा की गई यह टिप्पणी कतई रास नहीं आई। वह सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई से दोनों को कमेंट्री बॉक्स में एंट्री बैन करवाने की भी मांग की।
https://twitter.com/Priyesh_py29/status/1543587360038080513?s=20&t=R9VdCAhOuc1ULpvUB5Bjpg
Tags: IND vs ENG, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग,